फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Radha Rani Temple Barsana Temple Open For Devotees In Unlock 1.0

श्रीजी मंदिर में उड़ी नियमों की धज्जियां, आदेश से पहले खोले राधारानी मंदिर के पट

Wed, 03 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jun 2020 12:02 AM IST
सार

बरसाना में खुले श्रीजी के पट, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
Shri Radha Rani Temple Barsana Temple Open For Devotees In Unlock 1.0
बरसाना में श्रीजी मंदिर के पट खुलने पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के बरसाना में स्थित श्रीजी (राधारानी) मंदिर के पट मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने खोल दिए। इसी दौरान श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने उमड़ पड़े।
विज्ञापन


इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो क्षेत्राधिकारी मंदिर पहुंचे। हालांकि तब तक मंदिर को बंद कर दिया गया था। इस मामले में मंदिर के रिसीवर ने उपजिलाधिकारी को जानकारी दे दी है। एसडीएम ने रिसीवर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


कोविड-19 के खौफ के बीच मेकअप आर्टिस्ट ने पीपीई किट पहनकर किया 'सजनी' का श्रृंगार
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीजी मंदिर के रिसीवर डॉ. कृष्णमुरारी गोस्वामी ने बताया कि निर्जला एकादशी पर मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर में श्रद्धालु पहुंच गए थे। इसी दौरान कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के दबाव में मंदिर के पट खोल दिए। करीब एक घंटे तक पट खुले रहे। जैसे ही इसकी जानकारी रिसीवर को हुई तो पट बंद करा दिए गए। 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार को भी मंदिर खोले जाने की जानकारी मिल गई तो वह मंदिर में पहुंच गए, लेकिन तब तक पट बंद किए जा चुके थे। सीओ ने बताया कि इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

उधर, रिसीवर ने बताया कि इस मामले की जानकारी एसडीएम राहुल कुमार को दे दी है। बताया जाता है कि एसडीएम ने मंदिर रिसीवर से रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि देशभर के मंदिर विगत 25 मार्च से बंद हैं और सरकार ने आठ जून से मंदिरों को खोलने की अनुमति जारी की है। अनलॉक वन के दौरान सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed