फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Paras Hospital Patients Shifted In Other Hospitals

आगरा: श्री पारस अस्पताल में लगाई सील, रिकॉर्ड तलब, अनहोनी की आशंका के बीच शिफ्ट हुए गंभीर मरीज

Wed, 09 Jun 2021 07:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 07:05 PM IST
सार

तीमारदारों ने निजी एंबुलेंस की और दूसरे प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को भर्ती किया। 

विज्ञापन
Shri Paras Hospital Patients Shifted In Other Hospitals
श्री पारस अस्पताल: सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री पारस अस्पताल के सील होने की जानकारी पर तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। शिफ्टिंग में किसी अनहोनी की आशंका से ही तीमारदार घबराए हुए थे। कई तीमादारदार ऐसे भी रहे, जो अपने मरीज को सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में तीमारदारों ने निजी एंबुलेंस की और दूसरे प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को भर्ती किया। तीमारदारों का कहना था कि मरीजों को नाजुक हालत के बीच शिफ्ट कराने में भी डर लग रहा था।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्री पारस अस्पताल सील कर दिया है। चिकित्सक और संचालक न होने पर टीम ने मैनेजर को नोटिस थमाया है। जांच अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि मॉकडिल प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अस्पताल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


आईसीयू, जनरल वार्ड, रिकार्ड रूम, ऑक्सीजन रूम का निरीक्षण किया। कोई चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था। यहां से मरीज पहले ही शिफ्ट कर दिए गए थे। मौके पर अस्पताल में सिर्फ मैनेजर ही मिला। उससे मरीजों संबंधी रिकार्ड की बात कही तो उन्होंने अनिभिज्ञता जताई है। इस पर अस्पताल को सील करते हुए मैनेजर को ही नोटिस दे दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति का घमासान: मैनपुरी में मुलायम की भतीजी ने पुनर्मतगणना के लिए दायर की याचिका

मरीजों के रिकार्ड, ऑक्सीजन सिलिंडर के मांगे जाएंगे रिकार्ड
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनी जांच कमेटी के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि पूरे प्रकरण की डीएम की संस्तुति पर मजिस्ट्रेटी जांच हो रही है। विभाग की आंतरिक कमेटी भी जांच कर रही है। मौके पर अस्पताल संचालक नहीं मिला था। ऐसे में अस्पताल संचालक से 26 और 27 अप्रैल को भर्ती मरीज, ऑक्सीजन सिलिंडर की लॉकबुक समेत अन्य रिकार्ड मांगे जाएंगे।
 

वेंटिलेटर पर मरीज, रात में कराया शिफ्ट
श्री पारस अस्पताल में भर्ती संकल्पदीप की हालत नाजुक थी। इनको रात में बाइपास रोड सिकंदरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी वेंटिलेटर पर ही हैं। परिजनों ने बताया कि अस्पताल से मरीज शिफ्ट किए जाएंगे, यह पता चलते ही ऐसी नाजुक हालत में मरीज की जान पर खेलकर भर्ती कराया। 

हाईफ्लो ऑक्सीजन पर मरीज को कराया भर्ती 
एटा के राकेश वर्मा का भी श्री पारस अस्पताल में इलाज चल रहा था। हाईफ्लो ऑक्सीजन दी जा रही थी। अस्पताल सील होने और मरीज शिफ्ट पर परिजन भी घबरा गए, लेकिन जैसे-तैसे एंबुलेंस से मरीज को दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया। यहां भी मरीज को हाईफ्लो ऑक्सीजन दी जा रही है।

शिफ्टिंग में मां की बिगड़ गई थी तबियत
इटावा के रहने वाले मोनू कुमार मां को सांस लेने में परेशानी पर श्री पारस अस्पताल में तीन दिन पहले भर्ती कराया। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन कोविड मरीज मानकर ही इलाज दिया जा रहा था। अस्पताल सील करने से पहले रात के 11 बजे सरकारी एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस बीच हालत बिगड़ गई थी।

मन में बनी रही आशंका 
इटावा के उदित यादव ने बताया कि मौसी आईसीयू में भर्ती थीं। सुबह से पुलिस अधिकारी आने लगे। दोपहर में पता चला कि अस्पताल सील होगा, मरीज कहीं और ले जाने पड़ेंगे। मौसी की तबियत नाजुक थी। कुछ अनहोनी न हो जाए, यह डर सता रहा था। दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, यहां आईसीयू में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed