{"_id":"61a4d68f07662310d712e673","slug":"shri-krishna-janmasthan-case-hearing-of-all-india-hindu-mahasabha-on-february-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: अखिल भारत हिंदू महासभा की सुनवाई 15 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: अखिल भारत हिंदू महासभा की सुनवाई 15 फरवरी को
Tue, 30 Nov 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:10 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया है, जिसकी सुनवाई मथुरा की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारत हिंदू महासभा की श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में सुनवाई अब 15 फरवरी को होगी। महासभा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया है। इस जमीन पर शाही ईदगाह मौजूद है। उधर, महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छह दिसंबर को जलाभिषेक की घोषणा की है।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन के लिए अदालत में दावा दाखिल किया है। 29 नवंबर को दावे की सुनवाई कर रही सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में शाही ईदगाह पक्ष को नोटिस जारी हुए थे। सोमवार को विपक्षी अदालत में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने सुनवाई की तारीख 15 फरवरी तय कर दी है। वादी अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अदालत में विपक्ष के हाजिर न होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। छह दिसंबर को जलाभिषेक के मुद्दे पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी की ओर से ही समय पर निर्णय लिया जाएगा। महासभा की ओर सेअगले कदम की जानकारी दी जाएगी। न्यायालय में उनके साथ जिलाध्यक्ष छाया गौतम, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष ऋषि कुमार, जिला सचिव संजीव बाबा, जिला उपाध्यक्ष निरंजन गूजर, जिला सचिव आशु दीक्षित, एडवोकेट एलके गौतम, एडवोकेट दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्म भूमि प्रकरण: मुक्ति आंदोलन समिति की मांग...शाही ईदगाह में मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोका जाए
विज्ञापन