फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Liberation Movement Committee Damands To Stop Muslims For Pray Namaz In Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्म भूमि प्रकरण: मुक्ति आंदोलन समिति की मांग...शाही ईदगाह में मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोका जाए

Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Nov 2021 12:12 AM IST
सार

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष सहित वृंदावन के साधु संत भी आवाज उठाने लगे हैं।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Liberation Movement Committee Damands To Stop Muslims For Pray Namaz In Shahi Idgah
श्री कृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में दावाकर्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को डीएम के नाम एक प्रार्थनापत्र एडीएम को सौंपा। इसमें कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद भगवान श्री कृष्ण के मूल गर्भ ग्रह पर बनी हुई है। 1968 में क्रूर आक्रांता औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर ईदगाह का निर्माण किया था। इस जमीन पर पूर्व में भी विवाद चल रहा था। ईदगाह मस्जिद में कभी भी नमाज नहीं पढ़ी जाती थी। लेकिन पिछले दिनों से यहां पर पांच समय की नमाज पढ़ी जा रही है। प्रतिवादीगण जानबूझ कर सौहार्द खराब करना चाहते हैं। इसलिए इन्हें शाही ईदगाह में पांच वक्त की नमाज पढ़ने से रोका जाए। 

विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि औरंगजेब द्वारा मंदिर के हिस्से को ही मस्जिद में परिवर्तित कर दिया गया था। जिससे उक्त दीवारों पर आज भी मंदिर के अवशेष चिन्ह शंख ,चक्र आदि मौजूद हैं। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम पक्ष जानबूझकर इन चिन्हों को मिटाने का प्रयास कर रहा है। मुस्लिम पक्ष को ईदगाह में नमाज पढ़ने से रोकना बहुत जरूरी है। प्रार्थना पत्र देने वालों में महामंडलेश्वर चित्त प्रकाशनानंद , सच्चिदानंद दास, देवानंद महाराज, सुरेशानंद परम हंस, स्वामी ब्रह्म चेतन्य मनमोहनदास, संगीता शर्मा एडवोकेट, जितेंद्र सिंह, प्रदीपानंद महाराज मौजूद थे।
विज्ञापन


बिना किसी तोड़फोड़ के ईदगाह पर होगा गोपाल का अभिषेक
अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक मंगलवार को ठाकुर राधा सनेह बिहारी मंदिर प्रांगण में हुई। इसमें आगामी 6 दिसंबर को गोपाल जी का अभिषेक करने पर मंथन हुआ। बैठक में सभी ने एक स्वर से कहा कि ईदगाह पर ठाकुर जी का अभिषेक बिना किसी तोड़फोड़ के शांति से करने का निर्णय लिया। ठाकुर राधा सनेह बिहारी मंदिर के सेवायत करन कृष्ण गोस्वामी को जिला महामंत्री पद पर नियुक्ति किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अनिल शास्त्री, जिला अध्यक्ष छाया गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक, विदेश प्रभारी राजेंद्र कौशिक, ब्रज मंडल अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, ईश्वर चंद्रावत, परेश अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed