फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmashtami 2022 Cm Yogi today Come To Mathura For Celebrate Krishana Janmashtami

Janmashtami 2022: कन्हैया के दर्शन के लिए आज मथुरा आ रहें हैं मुख्यमंत्री योगी, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Fri, 19 Aug 2022 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 12:39 PM IST
सार

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचे। यहां संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत स्थानीय विधायकों ने बुके देकर किया स्वागत किया। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2022 Cm Yogi today Come To Mathura For Celebrate Krishana Janmashtami
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। वे यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वृंदावन के पवनहंस हेलीपेड 1 बजकर 17 मिनट पर पहुंचा। यहां संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत स्थानीय विधायकों ने बुके देकर किया स्वागत किया। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक, पुलिस व सीएम की सुरक्षा में लगी टीम ने तैयारियां कर ली हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। 

विज्ञापन


मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ जारी

मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 01:10 बजे अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाएंगे। 2:00 से 03:30 बजे तक मुख्यमंत्री टीएफसी में श्रीकृष्णोत्सव एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। 03:40 बजे पवन हंस हेलीपैड से मथुरा श्रीराम लीला मैदान स्थित हेलीपैड पर 03:55 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 04:00 बजे से 04:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे।

विज्ञापन

दो मंत्री भी रहेंगे साथ 

 इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे। गौरतलब रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी के दौरान दर्शन के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू पकौड़ी का झोल और मालपुआ चखेंगे ब्रजवासी

वृंदावन के अन्नपूर्णां भोजनालय के उद्घाटन पर ब्रजवासी लजीज व्यंजनों का स्वाद लेंगे, वहीं साधु संतों के लिए फलाहार तैयार किया जाएगा। 19 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर अन्नपूर्णां भोजनालय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर में लगभग सवा सौ संतों के साथ भोजन करने के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ भी करेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों ने भोजनालय का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आयोजित समारोह में चुनिंदा लोगों के साथ कुछ ब्रजवासियों को भी भोजन के लिए बुलाया गया है। जिन्हें मुख्यमंत्री अपने हाथों से भोजन परोसेंगे।



भोजनालय के कुक मनीष ठाकुर और सचदेव सिंह ने बताया कि लोगों के लिए भोजन में आलू पकौड़ी का झोल, पूरी, कचौड़ी, रायता, शाही पनीर की सब्जी, मालपुआ, गुलाब जामुन के अलावा खिचड़ी बनाई जाएगी। इसके साथ व्रती लोगों एवं साधु संतों के लिए कुट्टू के आटे की पकौड़ी, मींगी पाग, दही आलू बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के भोजन को भी यहीं तैयार किया जाएगा। इस समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, आचार्य बाल कृष्ण, साध्वी ऋतंभरा, संत विजय कौशल, जीएलए के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed