फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi liberation movement Will Starts Says Manoj

श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर छेड़ेंगे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन : मनोज

Sun, 02 Feb 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi liberation movement Will Starts Says Manoj
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या फैसले के बाद अब मथुरा को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की पहली बैठक शनिवार को वृंदावन में आयोजित की गई। आनंद वाटिका स्थित रामाश्रम में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने मथुरा के लिए अयोध्या की तर्ज पर आंदोलन छेड़ने की तैयारी पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि वृंदावन की पावन भूमि पर यह संकल्प लिया जाता है कि अयोध्या राम जन्मभूमि की तरह अब मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भी मुक्त किया जाएगा। इसके लिए आगामी अगस्त में विशाल विश्व धर्म संसद की बैठक की जाएगी। इसमें 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वर एवं संतों से शामिल होने के लिए आह्वान किया जाएगा।  
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए आचार्य देव मुरारी बापू ने कहा कि केसरिया वाहिनी हिंदुओं को जोड़ने और एकता के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष में अर्धकुंभ वृंदावन में सभी अखाड़ा के संतों से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा हिंदू साधना,  महामंडलेश्वर भक्त आनंदजी, आचार्य श्याम महाराज, अनुराग शास्त्री, जोगी राम दास, प्रेमचंद शास्त्री, विलास स्वरूप, मौसम शास्त्री, कुमारी कमला शर्मा, सुधा सिंह, अमित श्रीवास्तव, दिनेश कुलश्रेष्ठ, विष्णु गौतम,  सुभाष भटनागर, स्वामी श्याम पुरी, संतोष कुमार कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed