फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmabhoomi case hearing postponed due to no work in mathura court

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: अदालत में 'नो वर्क' के चलते टली सुनवाई, अब अगली तारीख 23 जुलाई

Mon, 19 Jul 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 07:23 PM IST
सार

बारिश के कारण बार एसोसिएशन द्वारा सोमवार को नोवर्क घोषित कर दिया गया। जिसके चलते अदालतों में सोमवार को काम नहीं हो सका। इसके चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण पर सुनवाई टल गई। 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi case hearing postponed due to no work in mathura court
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और पास में स्थित मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में फिर सुनवाई नहीं हो सकी। दावे के वादी ने अदालत में औरंगजेब के फरमान की प्रति और जिस विग्रह को मंदिर तोड़कर आगरा की मस्जिद के नीचे दबा दिया गया है, उसका फोटो भी प्रस्तुत किया है। अब अदालत में 23 जुलाई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किए गए दावे की सोमवार को तारीख थी। वादी ने बताया कि उन्होंने कनाडा के भारत मार्ग चैनल द्वारा जारी किए गए भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की फोटो अदालत में दाखिल की है, जबकि बीकानेर के संग्रहालय से उस फरमान की प्रति अदालत को दी गई है, जिसमें औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने संबंधी फरमान जारी किया था। 
विज्ञापन


अदालत में स्टे, एएसआई सर्वे, जिओ रेडियोलॉजी सिस्टम तथा जीपीआर सिस्टम से खोदाई संबंधी प्रकरण पर सुनवाई होनी थी। केस के अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि सोमवार को बारिश के कारण अदालत में नोवर्क था, जिसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह सुनवाई 23 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण न्यायालय में हुआ नो वर्क 
बारिश के कारण बार एसोसिएशन द्वारा सोमवार को नोवर्क घोषित कर दिया गया। जिसके चलते अदालतों में सोमवार को काम नहीं हो सका। बार अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण चूंकि शहर के अंदर तथा बाहर जलभराव की स्थिति बन जाती है इसलिए वादकारियों को न्यायालय आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी इस परेशानी को देखते हुए नोवर्क कर दिया गया। 

संत पहुंचे अदालत के द्वार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में अदालत में चल रहे केस की सुनवाई के लिए वृंदावन के कई साधु-संत अदालत पहुंचे। संतों का कहना है कि अदालत द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रकरण में जल्द ही सुनवाई की जानी चाहिए। जल्द ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित जमीन कब्जे में आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed