{"_id":"6187842ae220c601f0244ba4","slug":"shri-krishana-janmasthan-main-gate-made-from-rajasthan-red-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को खूबसूरत बनाने का काम जारी, प्रवेश द्वार करेगा भक्तों का आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को खूबसूरत बनाने का काम जारी, प्रवेश द्वार करेगा भक्तों का आकर्षित
Sun, 07 Nov 2021 03:50 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 07 Nov 2021 03:50 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक सड़क और फुटपाथ को खूबसूरत बनाया जा रहा है। यहां लाइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस पर करीब 2.34 करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन
मथुरा: मार्ग पर बन रहा द्वार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब जल्द ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र की शक्ल बदलने जा रही है। यहां के प्रमुख मार्गों पर बन रहे विशाल प्रवेश द्वार धार्मिक क्षेत्र का अहसास कराएंगे। प्रवेश द्वारों के ऊपरी हिस्से को मंदिर का लुक दिया जा रहा है, जिस पर खूबसूरत नक्काशी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को खूबसूरत बनाने का काम जारी
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को खूबसूरत बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए एक साथ कई परियोजनाओं पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में काम किया जा रहा है। इसमें गेट नंबर एक की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसमें एक प्रवेश द्वार वृंदावन रेलवे लाइन तो दूसरा पोतराकुंड की ओर बन रहा है। यह दोनों ही प्रवेश द्वार राजस्थान के लाल पत्थरों से तैयार हो रहे हैं। इन पर की जा रही नक्काशी लोगों को आकर्षित करने वाली है। इन प्रवेश द्वारों के ऊपर बन रही गुंबद मंदिरों के पैटर्न पर तैयार हो रही हैं। इससे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार से ही धार्मिक क्षेत्र का अहसास हो सके। यहां सड़क, लाइट और पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इस परियोजना पर 3.22 करोड़ रुपये की लागत से काम अब अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
लाल पत्थर से बनाया जा रहा द्वार
सीईओ ने बताया कि इसी प्रकार गोविंद नगर की ओर पुलिस थाने के सामने वाले मार्ग पर भी विशाल प्रवेश द्वार तैयार हो रहा है। यह भी लाल पत्थर से ही बनाया जा रहा है। इस तरह तीनों ही प्रवेश द्वारों को एक समान स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक सड़क और फुटपाथ को खूबसूरत बनाया जा रहा है। यहां लाइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस पर करीब 2.34 करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन
प्रवेश द्वार व अन्य कार्य इसी माह नवंबर तक पूरे होने हैं। इसमें कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जन्मस्थान का सौंदर्यीकरण बड़ी तेजी से किया जा रहा है। - राजेश कुमार, सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पुश्तैनी दुकानों के विवाद में भतीजे ने मारी थीं ताऊ को गोलियां