{"_id":"6620185a580b5722bb059084","slug":"shreya-shakya-achieved-519th-rank-in-upsc-exam-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-116086-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रेया शाक्य ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 519 वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रेया शाक्य ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 519 वीं रैंक
Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
श्रेया शाक्य ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 519 वीं रैंक
- आवास विकास में घर पर बधाई देने पहुंच रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी मोकम सिंह की पुत्री श्रेया शाक्य ने यूपीएससी परीक्षा में 519वीं रैंक हासिल की है। श्रेया की सफलता पर नगर के लोग उनके आवास विकास स्थित मकान पर बधाई देने पहुंच रहे हैं।
श्रेया के पिता पुत्री मोकम सिंह शाक्य प्रसार भारती दिल्ली में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां का नाम रामसीता है। छोटी बहन साक्षी बीटेक कर रही है। श्रेया ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा मैनपुरी से हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा उन्होंने शहर के सेंट थॉमस स्कूल से 90 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। इसके बाद इसी स्कूल से 90 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की। दिल्ली से उन्होंने लाइफ साइंस में बीएससी परीक्षा पास की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने जूलॉजी से एमएससी की। वह दिल्ली में ही अपने पिता के पास रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने बताया कि तीसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनका जिले के युवाओं का संदेश है कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी। शहर में उनके चाचा एसडीओ सत्यप्रकाश को लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।