{"_id":"6140e9fc8ebc3e3de53d4875","slug":"shreeji-sits-in-flower-bungalow-on-radhashtami-agra-news-agr5075537178","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधाष्टमी पर फूल बंगले में विराजमान हुईं श्रीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाष्टमी पर फूल बंगले में विराजमान हुईं श्रीजी
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! राधाअष्टमी पर दुली मोहल्ला स्थित राधा मोहन मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के मंदिरों में श्री राधारानी के जन्मोत्सव की धूम रही। इस दौरान मंदिरों में अभिषेक पूजन के साथ भव्य फूल बंगला सजाया गया। श्रीजी के दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए। भजन कीर्तन के साथ शाम को महाआरती के साथ प्रसाद का वितरित किया गया।
श्रीजी राधारानी के जन्मोत्सव की तैयारी मंदिरों में एक दिन पहले ही कर ली गई थी। श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर प्रांगण के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री के निर्देशन में मंगलवार सुबह श्रीजी का अभिषेक पूजन के साथ भव्य शृंगार किया गया। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर बाद राधारानी को भव्य पोशाक पहनाकर फूल बंगले के बीच विराजमान किया गया। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के साथ शाम को आरती एवं प्रसाद का वितरण किया।
मोहल्ला दुली स्थित मंदिर श्री राधामोहन जी महाराज मंदिर प्रांगण में पंडित श्याम भारद्वाज के निर्देशन में सुबह से अभिषेक पूजन के साथ आरती उतारी गई। दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में फूल बंगला सजाने के साथ महिलाओं ने राधारानी के भजन गाए। शाम को भव्य झांकी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंचे। द्वारिकाधीश महाराज मंदिर प्रांगण में पंडित अभिषेक गौड़ के निर्देशन में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण के मंदिर में भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम का प्रसाद वितरित किया गया।