फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   showroom manager dead body found hanging in the room in firozabad

फिरोजाबाद: फंदे से लटका मिला शोरूम के मैनेजर का शव, स्टैंड पर लगा था मोबाइल, कान में ईयरबड

Fri, 12 Nov 2021 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 08:04 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक रेमंड शोरूम के स्टोर मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मेज पर रखे स्टैंड पर मोबाइल लगा हुआ था, जो स्विच ऑफ था। माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया होगा। 

विज्ञापन
showroom manager dead body found hanging in the room in firozabad
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में रेमंड शोरूम के स्टोर मैनेजर का शव शुक्रवार रात शोरूम के ऊपर बने हॉल में फंदे से लटका मिला। शव को देखकर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के गांधी पार्क चौराहा के समीप रेमंड का शोरूम है। यहां उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गांव सोनी निवासी अमन कुमार (24) पुत्र रमेश बाबू पिछले एक साल से स्टोर मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा था। अमन के माता-पिता आगरा में रामस्वरूप कॉलोनी केदार नगर शाहगंज में रहते हैं। 
विज्ञापन


शोरूम के ऊपर हॉल में रहता था युवक
अमन साथ में काम करने वाले फैजल निवासी अशोक पार्क शहीद नगर आगरा के साथ शोरूम के ऊपर बने हॉल में रहता था। फैजल तीन दिन से छुट्टी पर था। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे कर्मचारी नरायन और सोनू शोरूम पहुंचे तो शटर बंद था। शटर खोलकर ऊपर पहुंचने पर अमन का शव फंदे पर लटका देख दोनों की चीख पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह और कोतवाल दक्षिण रवि त्यागी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

कोतवाल दक्षिण का कहना है कि अमन ने बिजली की केबिल से कुर्सी पर चढ़कर फंदा लगाया था। उसका मोबाइल भी टेबल पर स्टैंड में लगा था। कान में ईयरबड लगे थे। मोबाइल स्विच ऑफ था। अमन की शादी नहीं हुई थी। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव को पिथौरागढ़ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed