फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Showing the moon yesterday month-e-Ramzan

नहीं दिखा चांद, कल से माह-ए-रमजान

Thu, 18 Jun 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Showing the moon yesterday month-e-Ramzan
 माह-ए-रमजान के चांद को लेकर लगाए जा रहे कयास पर चांद नहीं दिखने के साथ ही विराम लग गया। बुधवार को चांद नहीं दिखा। इसको लेकर हिलाल (चांद कमेटी) कमेटी की बैठक हुई। गुरुवार को तरावीह पढ़ने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

चांद की 29वीं तारीख को चांद दिखाई देता है। यही वजह है कि शावान की 29 तारीख बुधवार को चांद देखने की कोशिश की गई। इसके लिए शाही जामा मस्जिद पर हिलाल कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक की सदारत मुफ्ती-ए-शहर मजिदिल कुद्दूस खुबेब रूमी ने की। शहर मुफ्ती और हिलाल कमेटी के सदस्यों ने देर तक चांद देखने की कोशिश की, लेकिन चांद नहीं दिखा। इसके लिए दूसरे शहरों से भी जानकारी ली गई, लेकिन कहीं से भी कोई तस्दीक नहीं हुई। इसके बाद शहर मुफ्ती ने चांद नहीं दिखने का ऐलान कर दिया। अब गुरुवार को तरावीह होगी।
विज्ञापन

इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन असलम कुरैशी ने बताया कि हिलाल कमेटी के साथ शहर मुफ्ती खुबेब रुमी ने चांद न दिखने की तस्दीक कर गुरुवार को तरावीह पढ़ने का ऐलान किया है। इस मौके पर नायब मुफ्ती अब्दुल हमीद नौमानी, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इरफान उल्लाह खान, पीरजदा अलहाज रमजान अली शाह, हाजी बिलाल कुरैशी, हाजी अब्दुल मालिक, छोटे नईम ठेकेदार, अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed