आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान के क्रीड़ांगन में अध्यापक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता के अअंतिम दिन भाला फेंक, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, आर्म रेसलिंग, क्रिकेट व रस्साकसी की प्रतियोगिताएं हुईं। समापन समारोह पर प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी, निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दीं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. तस्मीना हुसैन, एसोसिएट प्रोफेसर, अध्यापक शिक्षा विभाग ने परिणामों की घोषणा की गई। मौके पर प्रो. चंद्रकांत कोठे, विभागाध्यक्ष, अध्यापक शिक्षा विभाग, डॉ. ऊषा शर्मा, अमिताभ गौतम, मनीष शर्मा, केपी सिंह यादव, डॉ. सरोज राय, डॉ. भास्कर, डॉ. प्रणीता मिश्रा और डॉ. राजश्री आदि मौजूद रहीं।