फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Show cause notices to five officers

पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 20 Aug 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Show cause notices to five officers
मैनपुरी। तहसील भोगांव में संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, खनन निरीक्षक, जिला होम्योपैथिक अधिकारी को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। चेतावनी दी है कि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि बरसात के मौसम में कहीं भी कोई व्यक्ति करंट की चपेट में न आए। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में बेहद संवेदनशील रहें। अधीनस्थों की रिपोर्ट पर निर्भर न रहें। संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतों में से आठ शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। एसपी कमलेश दीक्षित, उप जिलाधिकारी भोगांव कुलदेव, क्षेत्राधिकारी भोगांव चंद्रकेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

किशनी। कस्बा निवासी कुसमा देवी ने शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत दी। बताया कि गांव स्थित उनके खेत की पैमाइश लेखपाल द्वारा की जा चुकी है। इसके बाद रकबा में धान की रोपाई कर दी। गांव के नामजद ने मेड़ तोड़ कर जमीन को अपने खेत में मिला लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की। एक शिकायत नगला पार अरसारा निवासी रमेश चंद्र ने की। बताया की ग्राम सभा अरसारा में तलाब की जमीन भू-अभिलेख में खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है। उक्त जगह पर नामजद ने कब्जा कर लिया है। शिकायत पर अधिकारियों ने अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed