फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Show cause notice to five including CDPO

Agra News: सीडीपीओ सहित पांच को कारण बताओ नोटिस

Sat, 31 Aug 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to five including CDPO
कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आई। इसमें अमांपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी, दो मुख्य सेविका, एक आंगनबाड़ी व एक सहायिका अनुपस्थित मिली। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने बताया कि अमांपुर के आंगनबाड़ी केंद्र विकोरा का निरीक्षण किया गया। यहां कार्यकर्ता मंजू 09.45 बजे आती मिली। सहायिका राजरानी अनुपस्थित थी। केंद्र से संबंधित कोई भी अभिलेख मौके पर नहीं मिले। ग्राम पंचायत थरा चितरा पर तैनात कार्यकर्ता धनवंती व स्नेहलता उपास्थित मिली। नम्रता सोलंकी अनुपस्थित पाई गई। 15 लाभार्थी उपस्थित मिले। दोनो आंगनबाड़ी ने अपूर्ण अभिलेख प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अमांपुर का औचक निरीक्षण डीपीओ ने 10.05 पर किया। कार्यालय पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। दूरभाष पर संपर्क करने पर पता चला कि मुख्य सेविका राजबाला आवश्यक कार्य से कासगंज गई हैं, जबकि दूसरी मुख्य सेविका हेमलता से वार्ता करने पर पता चला कि वो अभी रास्ते में है। बाल विकास परियोजना अधिकारी सचिन भी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। जबकि जिला अधिकारी के प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के निर्देश हैं। डीपीओ ने बताया कि अनुपस्थित सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed