फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shot dead farmer in mainpuri news

मैनपुरी: गोली मारकर किसान की हत्या, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव

Thu, 11 Jun 2020 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 04:38 PM IST
सार

  • खेत पर सोने गया था किसान, सुबह खेत की मेढ़ के पास मिला शव
  • मृतक के परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई 

विज्ञापन
shot dead farmer in mainpuri news
मृतक के परिजन और ग्रामीण महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में खेत पर सोने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवा की सुबह उसका शव खेत से कुछ दूर मेढ़ पर पड़ा मिला। एसपी और एएसपी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। कुछ दिन पूर्व पानी को लेकर हुए विवाद में दो लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार निवासी 40 वर्षीय किसान नंदकिशोर राजपूत रोजाना फसल की रखवाली के लिए खेत पर लगे नलकूप पर सोने के लिए जाते थे। बुधवार की रात भी वह खाना खाने के बाद खेत पर गए। 
विज्ञापन



सुबह जब नंदकिशोर का बेटा अवनीश खेत की ओर गया तो रास्ते में उसे पिता की लाश एक खेत की मेढ़ पर पड़ी दिखाई दी। नंदकिशोर के सिर व सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

सूचना पर एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभय नरायण राय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पुलिस टीम के साथ क्राइम सीन को देखा। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मृतक की पत्नी गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी राकेश कुमार और दिवाकर के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व नलकूप से पानी देने की मना करने पर नामजद लोगों ने पति के साथ मारपीट व गाली गलौज की थी। इन्हीं लोगों ने पति की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पानी न देने के विवाद में दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस सभी तथ्यों पर गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed