फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shot a pistol at a Scheduled Caste youth

Agra News: अनुसूचित जाति के युवक पर तमंचे से किया फायर

Mon, 15 Jan 2024 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Jan 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Shot a pistol at a Scheduled Caste youth
अनुसूचित जाति के युवक पर तमंचे से किया फायर
विज्ञापन

बट से पीटकर किया घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मोहल्ला बड़ी नगरिया में नामजद लोगों ने अनुसूचित जाति के एक युवक को रोककर जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचे की बट से पीटा। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया वाल्मीकि बस्ती निवासी अनुसूचित जाति की कमला देवी ने बताया कि पुत्र शंभू वाल्मीकि 12 जनवरी की शाम अपने एक साथी के साथ घर आ रहा था। तभी रास्ते में दिल्लू कश्यप, दीपू उर्फ छुटंकी, सर्वेश, गौतम, सागर और लल्लू राम ने घेर लिया। जातिसूचक गालियां देते हुए उसे लाठी डंडे और तमंचा की बट से पीटना शुरू कर दिया। दिल्लू ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। हमले में पुत्र किसी तरह से बच गया। आरोपी जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कमला देवी ने बताया कि आरोपी गांजा बेचने का काम करते हैं। आए दिन शराब पीकर मारपीट करते रहते हैं। पुत्र पर गोली चलने के बाद कई राउंड फायर किए। घायल का मेडिकल कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed