फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shortage of covid vaccine in agra

आगरा में टीके की किल्लत: आज से बुकिंग कराने वालों को लगेगी वैक्सीन, केवल 16,500 डोज बचीं

Mon, 28 Jun 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 12:02 AM IST
सार

टीके की कमी के कारण 6500 डोज शहरी केंद्रों के लिए तय की गईं हैं। इनमें 18 से 44 साल के लिए 3500 डोज, 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 3000 हैं। 10 हजार डोज देहात के लिए दी जाएंगी। 

विज्ञापन
shortage of covid vaccine in agra
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना रोधी टीके की किल्लत है। सोमवार के लिए 16500 डोज ही मिली हैं। ऐसे में तय किया गया है कि स्लॉट बुक कराने वाले 18 से 44 साल के लोगों को ही टीका लगेगा। हालांकि 45 से अधिक उम्र के लोगों को पूर्व के अनुसार मौके पर ही पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 16,500 डोज में से 10 हजार डोज देहात के लिए तय की गई हैं। पांच ब्लॉकों में 100 बूथों पर इन्हें लगाया जाएगा। बची हुई 6500 डोज शहर के केंद्रों के लिए हैं। इनमें से 3000 डोज 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए हैं। 
विज्ञापन


इनको बूथों पर मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगेगा। 3500 डोज 18 से 44 साल के लिए तय की हैं। यह उन्हीं लोगों को लगाई जाएगी, जिन्होंने स्लॉट बुक कराए हैं। बिना स्लॉट बुक कराए गए लोगों को टीका फिलहाल नहीं लगेगा। जेपी सभागार और एसएन कॉलेज में कोवाक्सिन कंपनी की डोज लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे में 3500 ने कराई बुकिंग
टीकाकरण के लिए स्लॉट खुलने के दो घंटे में ही 18 से 44 साल के 3500 लोगों ने बुकिंग करा दी। इस दौरान सर्वर की भी दिक्कत रही। 

25 हजार से 12 हजार पर आया टीकाकरण
बीते सोमवार से बिना पंजीकरण के टीकाकरण कराया जा रहा था। इससे रोजाना 25 हजार से अधिक लोगों को टीका लग रहा था। तीन दिन से वैक्सीन की डोज कम होने पर औसतन 12 हजार लोगों को ही टीका लग रहा है। 

दो दिन से बूथ से लौट रही हूं
कमला नगर की निशी अग्रवाल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए दो दिन से बूथ पर जा रही हूं। वैक्सीन खत्म होने के कारण लग नहीं पा रही। तीसरी लहर से डर लग रहा है, ऐसे में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

एक घंटे कतार में खड़ी रही
दयालबाग की शिवानी चौधरी ने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी बूथ पर गई। भीड़ अधिक थी। करीब एक घंटे कतार में लगी रही लेकिन मेरा नंबर आने तक डोज खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed