फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Short circuit fire in paint warehouse

Agra News: पेंट के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in paint warehouse
कासगंज। मोहनपुरा में पेंट की दुकान में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग में करीब 4 लाख रुपये का पेंट और मटर फली का बारदाना जल गया। लोगों ने आग पर पानी डालकर जैसे तैसे काबू पाया। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई।
विज्ञापन

आग की यह घटना सतवीर सिंह गोला के यहां हुई। बताया गया कि आगे की ओर सतवीर सिंह की दुकान है और पीछे की ओर पेंट का गोदाम है और बीच में उनका आवास भी है। शॉर्ट सर्किट होने के कारण मटर फली के प्लास्टिक के बारदाने और पेंट में आग लग गई। आग की तेज लपटें धूं -धूं कर उठ रहीं थीं। आग की लपटें देख तमाम लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिवार के लोग भी घर से निकल आए। दमकल को आग की सूचना दी गई। बिजली की लाइन होने के कारण लोगों ने बिजली की लाइन काटी और पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। इसके बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया। दमकल की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन उससे पहले आग बुझा ली गई। पेंट कारोबारी सतवीर सिंह ने बताया कि करीब 4 लाख रुपये का पेंट और बारदाना गोदाम में रखा था वह सब जल गया। चौकी इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। गोदाम में रखा पेंट आग से जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed