फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper fired on land dispute

जमीन के विवाद में दुकानदार पर झोंका फायर

Sat, 20 Mar 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper fired on land dispute
दन्नाहार। गांव कुचेला के पास शुक्रवार शाम को जमीन के विवाद में आरोपी ने दुकानदार पर फायर झोंक दिया। इसके बाद धमकी देकर भाग गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुचेला निवासी दीप चंद्र गुप्ता की गांव के पास ही परचून की दुकान है। गांव नगला उदी निवासी मुकेश यादव से उसका एक जमीन के बैनामा को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम दीप चंद्र अपनी दुकान पर थे। तभी आरोपी दुकान पर आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मुकेश ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर दीपचंद्र पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ देर बाद आरोपी लाइसेंसी राइफल लेकर वहां आया और धमकी देकर चला गया। तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो हुआ था वायरल
आरोपी के फायर करने का वीडिओ दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed