फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shopkeeper beaten the bjym leader in agra

आगरा: मोबाइल कवर को लेकर हुए विवाद में भाजयुमो पदाधिकारी से मारपीट, दो दुकानदार गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Feb 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper beaten the bjym leader in agra
आगरा: थाने में दुकानदारों से हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

आगरा के शाह मार्केट में मोबाइल कवर के रेट को लेकर गुरुवार की शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत का दुकानदार से विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी देने लगे।

विज्ञापन


भाजयुमो नेता ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दो दुकानदारों को पकड़ लिया। इस पर बाजार बंद हो गया। व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि आरोपी दुकानदारों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पुरानी शाह मार्केट में मुन्ना शाकिर और मोहम्मद उजैर की मोबाइल कवर की दुकान है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत के मुताबिक वह गुरुवार शाम तकरीबन चार बजे इनकी दुकान पर मोबाइल का कवर खरीदने गए थे। उन्होंने एक कवर को पसंद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के कर्मचारी ने कवर के रेट 800 रुपये बताए। तभी दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया। कहा कि तुम तो भाजयुमो पदाधिकारी हो। इसके बाद कवर 1200 रुपये में ही देने की कहने लगा। इसका विरोध किया। कहा कि इतनी जल्दी 400 रुपये क्यों बढ़ा दिए। लोगों को लूटा जा रहा है। 

आरोप है कि यह सुनकर दुकानदार भड़क गया। उनके हाथ से कवर छीन लिया। इस पर विवाद हो गया। उन्हें जाने से मारने की धमकी दी। मारपीट भी कर दी। दुकान के अंदर खींचकर ले जाने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बचाया। उधर, दुकानदार का आरोप है कि भाजयुमो नेता ने उन्हें धक्का मारा था। दुकान बंद कराने की धमकी दी। हंगामा होने पर बाजार के दूसरे दुकानदार भी आ गए।  

थाने पर दुकानदारों की पिटाई, बाजार बंद 
शाह मार्केट के व्यापारियों के साथ कमेटी के पदाधिकारी आ गए। दोनों पक्षों ने मामला शांत कराने की कोशिश की। मगर, मामला शांत नहीं हो सका। पुलिस ने मुन्ना शाकिर और मोहम्मद उजैर को पकड़ लिया। उन्हें थाने लेकर गई। दुकानदार भी थाने गए तो पुलिस ने डंडे फटकारकर दौड़ा लिया। 

आरोप है कि मुन्ना और मोहम्मद उजैर के साथ थाने में मारपीट की गई। इसकी जानकारी पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। मार्केट बंद हो गया। व्यापारियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी। 

आरोप लगाया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगवाने और पार्किंग व्यवस्था के लिए व्यापारियों का सहयोग लेती है। इसके बावजूद उनका ही उत्पीड़न किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाजार नहीं खुल सका। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने व्यापारियों के साथ मारपीट की है।
 
पुलिस ने आरोपी दो दुकानदार किए गिरफ्तार
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि गौरव रजावत से मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें मुन्ना शाकिर, मोहम्मद उजैर, छोटू के साथ चार लोग अज्ञात हैं। मुन्ना और मोहम्मद उजैर को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे। 

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत का आरोप है कि दुकानदार उन्हें पहचान गए थे। उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दुकानदार ऐसे गुट से संबंधित थे, जो उनके खिलाफ रहता है। उनकी जान को खतरा है। थाने में भी आरोपियों ने धमकी दी। मगर, पुलिस ने इस आरोप को सही नहीं माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed