फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shopkeeper are added hand on demand of polythene

पॉलीथिन मांगने पर दुकानदार जोड़ रहे हाथ

Sun, 24 Jan 2016 01:55 AM IST
shopkeeper are added hand on demand of polythene
shopkeeper are added hand on demand of polythene Updated Sun, 24 Jan 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper are added hand on demand of polythene
प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध का शहर में असर दिखने लगा है। गारमेंट के बड़े शोरूम और सब्जी व फल विक्रेताओं के बाद अब परचून दुकानदारों ने भी पॉलीथिन का ‘ना’ कहना शुरू कर दिया है। ग्राहकों के मांगने पर वे उन्हें पॉलीथिन बैग उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। वहीं, अधिकांश केमिस्ट स्टोर संचालकों ने भी पॉलीथिन बैग के प्रयोग से तौबा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 जनवरी से प्रदेशभर में पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहले दिन तो इस प्रतिबंध का कोई खास असर नहीं दिखाई दिया लेकिन नगर निगम की लगातार होती कार्रवाई और सजा व जुर्माने के डर से सब्जी विक्रेता से लेकर दुकानदार, थोक, खुदरा विक्रेता, फेरीवाले, रेहड़ीवालों आदि ने पॉलीथिन बैग से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। शाहगंज स्थित परचून की दुकान संचालक रमेश श्रीवास्तव का कहना है कि बेवजह हम जुर्माना क्यों भुगतें। यदि कोई ग्राहक 10 रुपये के सामान के साथ पॉलीथिन बैग मांगता है तो हम उसे क्यों उपलब्ध कराएं। क्योंकि यदि हम पकड़े गए तो जुर्माना हमें ही भुगतना पड़ेगा, जोकि बहुत ज्यादा होगा। वहीं, केमिस्ट स्टोर संचालक कागज की पॉलीथिन में दवाइयां पैक करके दे रहे हैं।
विज्ञापन

निगम ने जब्त की 30 किलो पॉलीथिन
नगर निगम ने तीसरे दिन भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें 30 किलो से अधिक पॉलीथिन जब्त की गई। छह लोगों का चालान काटा गया और लगभग 8,300 रुपये जुर्माना वसूला गया। जेडएसओ सीपी सिंह के नेतृत्व में भगवान टॉकीज, न्यू आगरा क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed