फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shooting of film Subedaar retakes again and again Anil Kapoor could not even have lunch due to fighting scene

फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग: फिल्माया जाना था ऐसा सीन....लंच तक नहीं कर सके अनिल कपूर, बार-बार रीटेक

Thu, 21 Nov 2024 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 12:03 PM IST
सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की एक्शन-ड्रामा ओरिजिनल फिल्म 'सुबेदार' की शूटिंग के दौरान जयपुर हाउस का रास्ता रोक दिया गया। एक सीन फिल्माए जाने के लिए बार-बार रीटेक हुआ, इस वजह से अभिनेता अनिल कपूर लंच तक नहीं कर सके। 



 

विज्ञापन
Shooting of film Subedaar retakes again and again Anil Kapoor could not even have lunch due to fighting scene
सूबेदार फिल्म में अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जयपुर हाउस में बालीवुड फिल्म सूबेदार की शूटिंग बुधवार को भी जारी रही। सड़क के बीचों बीच फाइटिंग सीन फिल्माए जाने के कारण भीड़ को रोकने के लिए जयपुर हाउस जाने वाले तीनों रास्ते बैरियर लगाकर बंद कर दिए गए। इससे एडीए की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बाउंसरों ने लोगों से धक्का मुक्की की और मोबाइल तक छीन लिए।
विज्ञापन


अनिल कपूर के मुख्य किरदार वाली सूबेदार में वह रिटायर सूबेदार की भूमिका निभा रहे हैं। दो दिन से जयपुर हाउस में शूटिंग की जा रही है। बुधवार को भी दोपहर एक बजे से यहां खासी भीड़ जमा हो गई। अनिल कपूर को देखने के लिए आसपास से भी लोग पहुंचने लगे हैं। इससे फिल्म यूनिट और पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दुकानदार भी परेशान हैं। वहां तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फिल्म 'सूबेदार' की शूटिंग: अभिनेता अनिल कपूर का एक्शन अवतार, गुंडे की लगाई पिटाई; लग गई भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैरियर डालकर रोक दिए गए रास्ते
बुधवार दोपहर को जयपुर हाउस की ओर जाने वाले तीनों रास्ते बैरियर डालकर रोक दिए गए। इससे वाहन चालक भी फंस गए। कुछ लोगों ने बैरियर से आगे निकलने की कोशिश की तो बाउंसरों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। कुछ लोग सड़क पर चल रही अनिल कपूर की फाइट के सीन को मोबाइल में कैद करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि बाउंसरों ने लोगों के मोबाइल छीन लिए। हालांकि यूनिट के सदस्यों ने आरोपों से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें -  Subedaar Film: 'सूबेदार' की शूटिंग हुई शुरू,  एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर; ये है इस फिल्म की स्टोरी

बार-बार रीटेक, लंच नहीं कर सके अनिल कपूर
 फिल्म की शूटिंग के लिए फाइटिंग सीन में अनिल कपूर को मुश्किलें आ रही थीं। दूर के दृश्य उनके डमी पर फिल्माए जा रहे थे, लेकिन नजदीकी सीन में वह कैमरा फेस कर रहे थे। कई बार सीन ओके नहीं हुआ। यूनिट के सदस्यों ने बताया कि अनिल कपूर ने इसके चलते लंच तक नहीं किया। शूटिंग बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। यूनिट के सदस्यों का कहना है कि कुछ देर को बैरियर लगाए गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed