{"_id":"673c32d58821382be70ad96f","slug":"anil-kapoor-ott-new-film-subedaar-shooting-started-in-agra-up-news-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Subedaar Film: 'सूबेदार' की शूटिंग हुई शुरू, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर; ये है इस फिल्म की स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Subedaar Film: 'सूबेदार' की शूटिंग हुई शुरू, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर; ये है इस फिल्म की स्टोरी
Tue, 19 Nov 2024 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:10 PM IST
सार
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की एक्शन-ड्रामा ओरिजिनल फिल्म 'सुबेदार' की शूटिंग आगरा में शुरू हो गई है। अनिल कपूर इस सीरीज में लीड रोल में हैं, वहीं राधिका मदान भी अहम किरदार में हैं, जो उनकी बेटी श्यामा का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
सूबेदार
- फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideoin
विस्तार
आगरा में फिल्म सूबेदार की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन जयपुर हाउस में फिल्म के कई सीन शूट किए गए। इस दौरान जब अभिनेता अनिल कपूर की एंट्री हुई तो लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पुलिस ने व्यवस्थाओं को संभाला। वहीं यातायात को सुचारू रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
पहले दिन हुई शूटिंग में अनिल कपूर काले रंग की डिफेंडर कार में बैठते हुए नजर आए। बताया गया है कि जयपुर हाउस में तीन दिन तक शूटिंग होगी। इसके लिए यातयात व्यवस्था भी की गई है। लोगों की भीड़ अधिक न हो इसके लिए पुलिस ने इंतजाम किए हैं। शूटिंग के लिए ज्वाला टाकीज के पास खाली मैदान में गांव का सेटअप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म की कहानी
पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'एड्रेनालाईन से भरपूर एक्शन ड्रामा में सूबेदार अर्जुन सिंह नागरिक जीवन से जूझते हैं। अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और सामाजिक शिथिलता से जूझते हैं। जो आदमी कभी देश के लिए लड़ता था, उसे अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए भीतर के दुश्मनों से लड़ना होगा। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं, कलाकारों के बारे में जानकारी को गुप्त रखा गया है।