फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shooting of bhumi start in agra

संजय दत्त ने गणेश पूजन से शुरू की ‘भूमि’ की शूटिंग

Wed, 15 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 15 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
shooting of bhumi start in agra
अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म भूमि की शूटिंग की - फोटो : अमर उजाला
जेल से रिहा होने के बाद अपनी दूसरी फिल्मी पारी की शुरुआत अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म भूमि की शूटिंग से की। बमरौली कटारा में वाजपेयी परिवार की 250 साल पुरानी हवेली में निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म भूमि का पहला शॉट संजय दत्त ने गणेश पूजन के बाद दिया। करीब 15 दिनों तक हवेली और ताजगंज में संजय दत्त के साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, अभिनेता शेखर सुमन और शरद केलकर पर भी कई शॉट फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन

पिता-पुत्री के इमोशनल रिश्तों पर आधारित फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी फतेहाबाद रोड के गांव बमरौली कटारा पहुंचे। सुबह आठ बजे से फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए सुबह से ही गांव के लोग उमड़ पड़े। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रिश्तेदार कौशल वाजपेयी की हवेली में गणेश पूजा के बाद पहला शॉट फिल्माया गया। 40 कमरों वाली हवेली के एक ओर के हिस्से में शूटिंग की गई। संजय दत्त क्रीम कलर के कुर्ता पाजामा में और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी क्रीम कुर्ता, ग्रे कार्डिगन और बैंगनी रंग की सलवार में नजर आईं। फिल्म में संजय दत्त जूता व्यापारी बने हैं।
विज्ञापन

दोनों कलाकारों की एक झलक पाने को बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हवेली के पास पूरे दिन खड़े रहे। बायोपिक फिल्म सरबजीत के बाद निर्देशक ओमंग कुमार की यह दूसरी फिल्म है, जिसमें जूता व्यापार से जुड़े संजय दत्त और उनकी बेटी के रूप में अदिति राव हैदरी की कहानी बयां की जाएगी। अभिनेता शरद केलकर फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं। संजय दत्त पिछली बार निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान के साथ उनके दोस्त की भूमिका में नजर आए थे। तीन साल बाद चार अगस्त को उनकी यह फिल्म रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 साल पुरानी हवेली में 15 दिन बिताएंगे संजू बाबा
बमरौली कटारा के कभी जमींदार रहे बौहरे चंपाराम मिश्रा की हवेली में निर्देशक ओमंग कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। 250 साल पुरानी इस हवेली में अब उनके नाती कौशल वाजपेयी का परिवार रहता है। कहानी की मांग के मुताबिक कमरों का इंटीरियर कुछ बदला गया है। एक दीवार पर तोता और मैना का चित्र बनाया गया है तो दूसरी दीवार पर फूल-पत्तियों की डिजाइन उकेरी गई है। वाजपेयी परिवार के कौशल वाजपेयी ने बताया कि आठ महीने पहले से निर्देशक ओमंग कुमार उनके संपर्क में थे और कई बार लोकेशन देखने आ चुके थे। 15 दिनों तक हवेली में शूटिंग करनी है। सुबह पूजा में वह भी शामिल हुए। कौशल के मुताबिक, गांव का नाम चर्चित हो गया और लोगों को फिल्मी सितारों को देखने का मौका तो मिला। फिल्म में गांव का नाम दुनिया भर में पहुंचेगा तो खुशी होगी। कौशल परिवार के बच्चे सितारों को सामने देखकर कभी सेल्फी तो कभी शूटिंग को कैमरे में कैद करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed