फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe Factory Operator Commits Suicide By Hanging

आगराः मायके से नहीं लौटी पत्नी, जूता कारखाना संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 08 May 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 May 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shoe Factory Operator Commits Suicide By Hanging
demo pic
शाहगंज के ग्यासपुरा में बुधवार रात को जूता कारखाना संचालक बंटी वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। युवक ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ग्यासपुरा निवासी बंटी वर्मा (32) पुत्र रमेश चंद्र वर्मा की शादी आठ साल पहले टीला नंदराम की जूली पुत्री रंजीत के साथ हुई थी। बंटी घर में ही जूते का कारखाना चलाता था। परिजनों के मुताबिक, जूली होली से पहले अपने मायके गई थी। तब से वापस नहीं आई है। लॉकडाउन में बंटी का कारखाना बंद है। बुधवार रात को भोजन करने के बाद बंटी अपने कमरे में सोने चला गया। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह भाई उसके कमरे में आया। लेकिन, कमरा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने किसी तरह कमरा खोला। बंटी पंखे के कुंडे पर दुपट्टे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई महेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बंटी की पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। वह उसे बुला रहा था। इस कारण वह परेशान था। महेश ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि बंटी की पत्नी मायके चली गई थी। इससे वह तनाव में बताया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

युवक और महिला ने की आत्महत्या 
शाहगंज की राधेवाली गली में चांदनी (20) पत्नी शौकत का शव गुरुवार दोपहर को फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, एत्माद्दौला के नवलगंज निवासी नागेंद्र पुत्र विशंभर सिंह का शव सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह मजदूर था। नागेंद्र की एक बेटी है। वह बुधवार की रात शराब पीकर घर आया तो परिवार के लोगों ने उसे शराब पीने से मना किया।

इसे लेकर नागेंद्र का परिजनों से विवाद हो गया था। गुरुवार की सुबह उठने के बाद वह आठ बजे दोबारा अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed