फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe artisan dies in suspicious circumstances, fear of murder

जूता कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Wed, 24 Nov 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shoe artisan dies in suspicious circumstances, fear of murder
मृतक नरेश 46बषँ निवासी कुबूलपुर मलपुरा का फाइल फोटो - फोटो : Agra Dehat
किरावली। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव कबूलपुर निवासी जूता कारीगर नरेश (46) की शव मंगलवार की सूबह तालाब किनारे मिला। शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण और सीओ ने घटना की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेश एक जूता फैक्टरी में कार्य करता था। सोमवार की सुबह वह फैक्टरी गया था, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने फैक्टरी में काम अधिक होना मानकर उसकी तलाश भी नहीं की। सुबह परिजनों को गांव के ही समीप तालाब किनारे उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर एसपी ग्रामीण (पश्चिमी) सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार और मलपुरा थाना पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

मामले में एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृत व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजन भी इस मामले में कुछ बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed