{"_id":"69d9df5edf258c0e6f030c23","slug":"shocking-rte-case-school-exists-on-paper-missing-on-ground-in-agra-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने गजब कर डाला: जिस स्कूल में दिया आरटीई से दाखिला, वो हकीकत में है ही नहीं; चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने गजब कर डाला: जिस स्कूल में दिया आरटीई से दाखिला, वो हकीकत में है ही नहीं; चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 11 Apr 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:12 AM IST
सार
आरटीई के तहत आवंटित एक स्कूल जमीन पर मौजूद ही नहीं मिला, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। अभिभावकों ने प्रवेश न मिलने, दूर स्कूल आवंटन और भुगतान न मिलने जैसी कई शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
पापा के शिविर में पहुंचे अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिलों में गंभीर अनियमितता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्रकरण में जिस स्कूल में दाखिला दिखाया गया, वह स्कूल अभिभावक को जमीन पर मिला ही नहीं। इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स अवेयर्स (पापा संस्था) ने अशोक नगर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आरटीई सहायता शिविर आयोजित किया। करीब 40 अभिभावकों ने पहुंचकर शिकायतें दर्ज कराईं। अभिभावक इमरान ने बताया कि बच्चे का कक्षा 1 में आरटीई के तहत सत्य पब्लिक प्राइमरी स्कूल सीओडी काॅलोनी शाहगंज में एडमिशन हुआ। इसका पत्र भी है। स्थान पर जाकर देखा तो वहां स्कूल नहीं मिला। इसकी शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कहा गया कि जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने शिकायत की है कि विद्यालय आवंटन के बावजूद स्कूल प्रबंधन प्रवेश देने से मना कर रहा है। स्कूलों का कहना है कि उन्हें विभागीय सूची प्राप्त नहीं हुई, जबकि विभाग सूची भेजे जाने की बात कह रहा है। कई अभिभावकों को 3 से 4 किलोमीटर दूर स्कूल आवंटित हुए हैं। कुछ अभिभावकों को आरटीई के तहत मिलने वाली राशि पिछले 2 से 3 वर्षों से नहीं मिली है। शिविर की कोऑर्डिनेटर ईरम ने बताया कि सभी मामलों को संकलित कर शिक्षा विभाग और जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है।
तीन दिन में समाधान की मांग
संस्था के संस्थापक दीपक सरीन ने खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) सुमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए तीन दिन के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की है।
संस्था के संस्थापक दीपक सरीन ने खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) सुमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए तीन दिन के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की है।