फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shocked by the doctor report phlegm was frozen in windpipe gave false reports of cancer

डॉक्टर की रिपोर्ट से लगा सदमा: सांस नली में जम गया था कफ, थमा दी कैंसर की झूठी रिपोर्ट; जांच के आदेश

Thu, 11 May 2023 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 03:06 PM IST
सार

कैंसर की रिपोर्ट मिलने के बाद उसे डर इस बात का सताने लगा कि परिवार का क्या होगा। उसने इलाज के लिए कर्ज लिया और दूसरे शहरों के अस्पतालों में पहुंचा। 

विज्ञापन
Shocked by the doctor report phlegm was frozen in windpipe gave false reports of cancer
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इलाज के नाम पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। साधारण बीमारी का इलाज कराने आए शख्स को डॉक्टर ने  फेफड़ों में कैंसर की झूठी रिपोर्ट थमा दी। कैंसर का नाम सुनते ही शख्स सदमे में आ गया। कर्ज लेकर इलाज कराने के लिए मुंबई और फिर गुड़गांव पहुंचा, लेकिन जब वहां जांच हुई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म
विज्ञापन

 

ये है मामला

फेफड़ों में कैंसर की झूठी रिपोर्ट के आरोपों की विशेषज्ञ चिकित्सक जांच करेंगे। इसके लिए सीएमओ ने एसएन मेडिकल कॉलेज से विशेषज्ञ चिकित्सकों को उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कुकथला निवासी राजकुमार (48) की शिकायत मिलने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज से कैंसर रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल से पेथोलोजिस्ट और स्वास्थ्य विभाग के फिजीशियन की टीम बनाई जाएगी। एसएन और जिला अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सकों के नाम मांगे हैं। नाम आने के बाद कमेटी जांच करेगी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।

ये भी पढ़ें -  गुम हो गया दवा कारोबारी का पूरा परिवार: नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य, आगरा लौटे और फिर लापता...
 

 खर्च कर दिए 2.50 लाख रुपये 

कुकथला निवासी राजकुमार ने कहा कि पांच-छह बीघा खेत है और साल में एक-डेढ़ लाख रुपये ही कमा पाता हूं। घर में बेटी और बेटा हैं। आगरा में जांच रिपोर्ट में फेफड़ों में कैंसर की रिपोर्ट बताने पर वह तीन महीने तक तनाव में रहा। सोचता कि बेटी की शादी कौन करेगा, परिवार का क्या होगा। मुंबई और गुड़गांव में जांच कराई तो वहां रिपोर्ट नेगेटिव बताई। इसमें 2.50 लाख रुपये खर्च हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि सांस नली में कफ जमने से रक्त आया था। अब इलाज से आराम है।

ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed