{"_id":"5e1ca59e8ebc3e87d0131451","slug":"shobhayatra-kasganj-news-agr424628150","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई साईं पालकी शोभायात्रा- नगर में पुष्प वर्षा कर किया गया जगह जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई साईं पालकी शोभायात्रा- नगर में पुष्प वर्षा कर किया गया जगह जगह स्वागत
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में सांई पालकी शोभायात्रा में शामिल श्रद्घालु
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवार(कासगंज)। साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर सोमवार को पालकी शोभायात्रा निकाली गई। साईं बाबा के दर्शन और यात्रा में शामिल होने के लिए आस्था का ज्वार उमड़ा। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
साईं पालकी का शुभारंभ बाग पंचायती से मंदिर संस्थापिका कृष्णा, सुशील वर्मा व प्रेमनारायण विजय ने पूजन कर किया। पीत वस्त्र धारण कर भक्त यात्रा में शामिल हुए। काली मंडल के कलाकारों ने अपने करतबों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, साईं बाबा के स्वरूप की झांकी विशेष रही। साईं पालकी को उठाने के लिए भक्त उत्साहित दिखे।
शोभायात्रा को सुदामापुरी रोड, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, मोहल्ला धनपाल, घासी, सराफा मार्केट होते हुए वापस बाग पंचायती पहुंची। इस दौरान सुरेशचंद्र दीक्षित, पूर्व चेयरमैन राजीव, दादा रविंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भारत गुप्ता, सचिन वर्मा, तूफान सिंह, अनुपम आर्य, प्रदीप गुप्ता, इंदु, ब्रजबाला, मिथलेश, आरती गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रेमलता दीक्षित आदि मौजूद रहे। व्यवस्थाएं विशाल चौहान, महेंद्र शर्मा, उपेंद्र सक्सेना, सुमित, सुभम राठौर, हिमांशु, संजू, सचिन वर्मा, कुलदीप, मोहित, कविता, ब्रजबाला, शशी आदि ने संभाली।

कासगंज के गंजडुंडवारा में सांई पालकी शोभायात्रा में काली के अखाड़े प्रदर्शन करते- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन