फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpratap of Mainpuri got fourth position in PCS exam father is food safety officer

UPPCS Result: मैनपुरी के शिवप्रताप को पीसीएस परीक्षा में चौथा स्थान, पिता हैं पूर्ति निरीक्षक

Tue, 23 Jan 2024 09:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 09:33 PM IST
सार

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा निवासी शिवप्रताप के सफल होने की खबर मिलते ही परिवार के साथ शुभचिंतकों में भी खुशी की लहर छा गई।

विज्ञापन
Shivpratap of Mainpuri got fourth position in PCS exam father is food safety officer
शिवप्रताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी अरविंद सिंह के पुत्र शिव प्रताप ने जिले का नाम रोशन करने का कार्य किया है । शिव प्रताप ने मंगलवार को जारी लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


शिव प्रताप की प्रारंभिक शिक्षा किशनी में ही हुई। किशनी के जिलेदार सिंह महाविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली में तैयारी के लिए चले गए। शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अगर लगन और मेहनत के साथ तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। शिव प्रताप के पिता अरविंद सिंह फिरोजाबाद की जसराना तहसील में पूर्ति निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। शिव प्रताप अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सेवानिवृत्ति दरोगा अतर सिंह यादव और अपनी दादी सूरजमुखी को देते हैं। शिव प्रताप ने बताया कि उनकी ग्रहणी मां मीना देवी का उनकी सफलता में विशेष सहयोग रहा है। शैक्षिक स्तर पर उन्होंने हर समय आगे बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन


खुशी की लहर
मंगलवार को जैसे ही गुलालपुर के लोगों को पता चला कि उनके गांव के बेटे ने पीसीएस परीक्षा में चौथा स्थान पाया है, तो गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के लोग दादा अतर सिंह यादव को बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। शिव प्रताप की सफलता पर गांव में खुशी की लहर है। शिव प्रताप वर्तमान में दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed