फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Yadav told speculation of joining Congress fake news

Shivpal Yadav: कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर शिवपाल यादव ने दिया जवाब, बोले- ये फर्जी खबर है

Fri, 19 Aug 2022 11:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 11:12 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को इटावा और फिरोजाबाद में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। शिवपाल ने कांग्रेस में जाने की खबरों को सिरे से खंडन किया।   

विज्ञापन
Shivpal Yadav told speculation of joining Congress fake news
फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने इसे फर्जी खबर बताया। शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को इटावा और फिरोजाबाद में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इटावा में जब उनसे कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो शिवपाल यादव ने इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के साथ अपने गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि जब हमें गठबंधन सहयोगी के रूप में नहीं माना जाता था, तो हम अलग हो गए। अब हम अपनी पार्टी को विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी में युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदेश की कानून व्यवस्था में हुआ सुधार'

फिरोजाबाद में शिवपाल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में काफी कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अभी और सुधार की जरूरत है। मुख्तार अंसारी को कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा के सवाल को वह टाल गए। प्रसपा अध्यक्ष शुक्रवार को फिरोजाबाद में भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

'जो पुराणों में पढ़ा, वहीं पत्र में लिखा'

सदर बाजार में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज यदुवंशियों की शोभायात्रा में शामिल होने आए हैं। शिवपाल यादव द्वारा लिखे गए पत्र, जिसमें कंस द्वारा अपने पिता के अधिकारों का हनन कर कुर्सी हथियाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने जो पुराणों में पढ़ा है, उसी को अपने पत्र में लिखा है। अब उसे कौन किस रूप में देखता है। इसके लिए उसकी अपनी सोच हो सकती है। 

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा प्रदेश का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर शिवपाल ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक प्रदेश की कानून व्यवस्था का सवाल है तो उसमें प्रदेश सरकार ने काफी कुछ सुधार किया है, लेकिन और सुधार की जरूरत है। 

शिवपाल के आसपास दिखे भाजपा नेता

श्रीकृष्ण जयंती शोभायात्रा में शामिल होने आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के पास भाजपा नेता भी सक्रिय रहे। सिरसागंज से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता हरिओम यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, श्याम सिंह यादव सहित अन्य भाजपा के कई नेता सक्रिय दिखे।

पूरी दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी प्रसपा 

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव श्रीकृष्ण जयंती शोभायात्रा के शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी समय में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी करने की हिदायत दे गए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। इसके लिए नगर निगम,नगर पालिका,पंचायतों में वार्डवार टीमों का गठन शुरू कर दिया जाए। संगठन को मजबूत बनाने पर उन्होंने जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed