फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav slams samajwadi party and ramgopal yadav in firozabad

हमेशा सपा के लिए लड़ा, चाहता तो 2003 में मुख्यमंत्री बन सकता था: शिवपाल

Tue, 26 Feb 2019 07:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav slams samajwadi party and ramgopal yadav in firozabad
कार्यक्रम में संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का सपा से अलग होने का दर्द एक बार फिर जुबां पर आया। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा समाजवादी पार्टी के लिए लड़ाई लड़ी है। 2003 में जो सरकार बनी थी, सभी लोग कह रहे थे कि सरकार नहीं बना पाएंगे। मेहनत कर मैंने नेताजी को मुख्यमंत्री बनवाया था। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि सपा के 147 विधायक थे। दूसरे दल के विधायकों को हमने जोड़ा। नेताजी दिल्ली में थे। मैं चाहता तो मुख्यमंत्री बन सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया। मना करने के बाद भी मैंने नेताजी को मुख्यमंत्री बनाया। यह बातें शिवपाल ने मंगलवार को टूंडला क्षेत्र में जनसभा संबोधित करते हुए कहीं।  
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिल्ली में बैठाया था, लेकिन वो अपना काम ठीक से नहीं कर सके। रामगोपाल यादव का नाम लिए बिना ही कहा कि जिस आदमी को हमने 25 साल तक राज्यसभा का सदस्य बनाया, उसने ही मेरा व नेताजी का अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगोपाल पर निशाना

शिवपाल ने कहा कि चुनाव से पहले एचडी देवगौड़ा, नीतीश कुमार, अजीत सिंह, लालू प्रसाद यादव, शरद कुमार, अंसारी बंधुओं को मिलाकर बड़ा दल खड़ा किया था। इसे तोड़ने वाले रामगोपाल यादव थे और आज वह गठबंधन की बात कर रहे हैं।

पिछले दिनों प्रो रामगोपाल के ‘पूर्वांचल में जाएंगे तो पिटेंगे’ बयान पर शिवपाल ने कहा कि हमने बाराबंकी, फैजाबाद, चंदोसी, बनारस समेत कई शहरों में मीटिंग व सभाएं की हैं। वहां काफी जनाधार मिला। किसी में इतना दम है जो हमें पीट सके। इस पर समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। 

सर्जिकल स्ट्राइक पर शिवपाल ने कहा कि पीओके में घुसकर सेना ने आतंकी ठिकानों पर जो कार्रवाई की है, वो हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। भारतीय वायुसेना के इस जज्बे को सलाम है। उन्होंने कहा कि देश के मामले में प्रसपा कोई राजनीति नहीं करती। देश सर्वोपरि है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed