फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Yadav Statement Over Family Dispute Resolution In Mainpuri

फिर छलका शिवपाल सिंह यादव का दर्द, नेताजी को लेकर कही ये बात

Thu, 14 Nov 2019 09:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Nov 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav Statement Over Family Dispute Resolution In Mainpuri
पत्रकारों के सवाल के जबाव देते शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का दर्द एक बार फिर झलक पड़ा। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में हमने और नेताजी ने पूरी जी जान लगाई। चापलूसों और चुगलखोरों ने हमें एक नहीं होने दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रसपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दम पर मैदान में उतरेगी। जरूरत हुई तो गठबंधन किया जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी खुलकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में ब्यूरोक्रेसी पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अफसर मनमानी करने में जुटे हैं। इसलिए जनहित के मुद्दों पर कोई काम नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने इससे पहले ग्राम राजपुर में जय बजरंग वली कार्तिक पूर्णिमा मेला कार्यक्रम में हिस्सेदारी की। यह मेला तीन दिन चलेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार शिवपाल सिंह यादव परिवार में सुलह के संकेत दे चुके हैं। जब वे मैनपुरी में नवोदय छात्रा की मौत के बाद परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी जीत की स्थिति में होगी तो ही हम उपचुनाव लड़ेंगे। हमारी तैयारी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है। 

शिवपाल सिंह ने पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि परिवार में सुलह की कोई गुंजाइश है, इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि हमारी तरफ से पूरी गुंजाइश है। वहीं विधानसभा सदस्यता खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed