फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal singh yadav slams BJP over CAA in mainpuri news

नागरिकता कानून पर बोले शिवपाल, देश को बांटने का काम कर रही भाजपा, हिंसा के लिए जिम्मेदार

Sun, 12 Jan 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav slams BJP over CAA in mainpuri news
शिवपाल सिंह यादव, साथ में पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून लाकर भाजपा ने देश को बांटने का काम किया है। देश में जो हिंसा हो रही है उसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुटने के लिए कहा। उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों की इकाइयां शीघ्र गठित करें। प्रत्येक बूथ पर 50 नौजवानों को सक्रिय सदस्य बनाया जाए। जब बूथ मजबूत होगा तो पार्टी भी मजबूत होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर अंकुश नहीं है। नौकरशाही मनमानी पर उतर आई है। सौ दिन में भाजपा ने जिस भ्रष्टाचार से देश को मुक्त कराने का वादा किया था, वह भ्रष्टाचार 100 गुना बढ़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना

शिवपाल यादव ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर देश में हो रही हिंसा भाजपा की देन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य में धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां और लाठियां बरसा रही है। जबकि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है। 

'भाजपा को हराने के लिए होगा गठबंधन, विलय नहीं' 

समाजवादी पार्टी में प्रसपा के विलय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि जहां भी सम्मान मिलेगा वहां भाजपा को हराने के लिए गठबंधन किया जाएगा। प्रसपा का किसी भी पार्टी में विलय नहीं होगा। 

शोक व्यक्त करने पहुंचे शिवपाल 

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने शनिवार को नगर आगमन पर प्रसपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दयानरायन गुप्ता के निधन की सूचना पर उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। ज्ञानेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचकर उन्होंने उनके भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed