फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal singh yadav said Mulayam Singh Yadav's being neglected in samajwadi party

मुलायम को स्टार प्रचारक न बनाए जाने पर बोले शिवपाल- सपा में हो रही 'नेताजी' की उपेक्षा

Sun, 24 Mar 2019 03:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav said Mulayam Singh Yadav's being neglected in samajwadi party
शिवपाल सिंह यादव (फाइल)
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। सपा की स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम न होने पर शिवपाल ने कहा कि सपा में हमेशा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की उपेक्षा की गई है। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव रविवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आयोजित बूथ सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन के बाद शिवपाल मीडिया से मुखातिब हुए। सपा संरक्षक को स्टार प्रचारक न बनाए जाने पर शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में नेताजी की उपेशा हो रही है। सपा में उनका अपमान भी हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी का आदेश लेकर ही उन्होंने अपनी पार्टी बनाई है। वो हमेशा उनके साथ हैं। शिवपाल ने कहा कि नेताजी मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें प्रसपा उनका पूरा सहयोग करेगी। बता दें कि शिवपाल मैनपुरी सीट से प्रसपा का प्रत्याशी नहीं उतारने का एलान पहले ही कर चुके हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि प्रसपा अध्यक्ष फिरोजाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने सपा नेता रामगोपाल यादव के पुत्र मौजूद सांसद अक्षय यादव होंगे। इस सीट पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी खड़ा करने से इंकार कर चुकी हैं, वहीं भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी उतारा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed