फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Yadav announced the contest election from Firozabad seat

'भतीजे' को चुनौती देंगे 'चाचा', शिवपाल ने किया सपा के गढ़ से चुनाव लड़ने का एलान

Sun, 03 Feb 2019 04:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav announced the contest election from Firozabad seat
समर्थकों का अभिवादन स्वाकीरते शिवपाल यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को चुनौती देने के लिए ताल ठोंक दी है। वो फिरोजाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां से वर्तमान में सपा सांसद अक्षय यादव हैं, जो उनके भतीजे हैं। 
विज्ञापन


रविवार को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में शिवपाल यादव ने 'हैं तैयार हम' रैली को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल ने सपा के गढ़ माने जाने वाले फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। वहीं समाजवादी पार्टी से अलग किए जाने का दर्द बयां करते हुए शिवपाल कई बार भावुक भी हो गए।
विज्ञापन

  
शिवपाल ने मंच से जब फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा की तो भीड़ ने दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यहां के नेता, कार्यकर्ता और जनता चाहती है कि मैं फिरोजाबाद से चुनाव लडू़ं। जिले की जनता को मैं निराश नहीं करूंगा और फिरोजाबाद से ही चुनाव लडू़ंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छलका सपा से अलग होने का दर्द

Shivpal Singh Yadav announced the contest election from Firozabad seat
प्रसपा का चुनाव चिन्ह चाबी दिखाते शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने और सैफई परिवार में हुई टूट का दर्द खुले मंच से बयां किया। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते थे पार्टी और परिवार में बिखराव हो। नेताजी से कह दिया था मुझे जीवन में कभी सीएम नहीं बनना है, विधायक भी नहीं बनना है। सिर्फ पार्टी के लिए ही काम करना है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव लड़ने का कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन यह नौबत इसलिए आई क्योंकि नेताजी और मेरा अपमान होने लगा। लगातार इतना अपमान हुआ कि मुझे नेताजी का आशीर्वाद लेकर अलग पार्टी बनानी पड़ी। 

रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि मैनपुरी और फ़िरोज़ाबाद में सपा की ही सरकार में जमीन पर कब्जा हो रहा था। ट्रकों से अवैध शराब का धंधा चल रहा था। इसका ही तो विरोध किया था। नेताजी को पूरी बात बता दी थी। इसका नतीजा क्या हुआ। मुझे मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया। कोई कसूर भी नहीं बताया।

'हम पर लगाए गए ये आरोप'

Shivpal Singh Yadav announced the contest election from Firozabad seat
कार्यक्रम को संबोधित करते शिवपाल यादव
शिवपाल ने कहा कि हमने कई मुख्य दलों का सपा में विलय करने की तैयारी की थी। यदि ऐसा होता तो देश में पीएम, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री अपने होते लेकिन उन्होंने बसपा से हाथ मिलाकर पूरी रणनीति को ध्वस्त कर दिया और हम पर आरोप लगाते हैं कि हम भाजपा की बी टीम हैं। 

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे मेरे साथ कुछ भी किया गया लेकिन मैंने कभी प्रोफेसर साहब को पलटकर जवाब नहीं दिया। सरकार के समय मलाई खाने वालों ने मुझे पार्टी से अलग किया। वर्षों तक सपा का झंडा उठाए रहा। छोटी-छोटी बैठकों से लेकर पार्टी की बडे़ आयोजनों का हिस्सा रहा। 

उन्होंने कहा कि सरकारी बंगले का मैं हकदार हूं। सरकार ने बंगला दिया तो मुझ पर भाजपा का ठप्पा लगा दिया। जनता कहे तो बंगला ठुकरा दूंगा, मैं तो झोपड़ी में रहने वाला हूं। उन्होंने कहा कि सेकुलर पार्टियां साथ आएं तो भाजपा का डटकर मुकाबला करेंगे। 

ये नेता रहे मौजूद

Shivpal Singh Yadav announced the contest election from Firozabad seat
शिवपाल के साथ सपा विधायक व अन्य पदाधिकारी
प्रसपा के मंच से हजरत मौलाना अंसार रजा ने सपा और बसपा के गठबंधन पर तल्ख भाषण दिया। मायावती को नागिन तक कह दिया। अखिलेश को नाग कहा। रजा ने कहा शिवपाल को यह नाग-नागिन कैसे हरा पाएंगे। वो तो शिव हैं, नागिन और नाग गले में डाले हुए हैं।

प्रसपा की रैली में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे शिवपाल यादव गदगद हो गए। रैली के मंच पर शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव, उनके पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू यादव और प्रसपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed