फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal singh said over family dispute resolution in Mainpuri

मुलायम-अखिलेश परिवार में सुलह के आसार, शिवपाल ने दिए संकेत

Fri, 20 Sep 2019 05:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Sep 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh said over family dispute resolution in Mainpuri
शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले में पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सीबीआई जांच की मांग की है। शुक्रवार को वह छात्रा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि वह सीबीआई जांच के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : आजम खां के समर्थन में आए शिवपाल, कहा- समाजवादी पार्टी को करना चाहिए आंदोलन
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। परिवार में सुलह की कोई गुंजाइश है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से पूरी गुंजाइश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सदस्यता खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने की बात कही। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। इसके साथ ही विपक्ष भी कमजोर स्थिति में है। 

छात्रा की मौत के मामले में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन ने हस्तक्षेप किया है। छात्रा के माता-पिता को प्रशासन की ओर से विश्वास में नहीं लिया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीत की स्थिति में होगी तो ही हम उपचुनाव लड़ेंगे। हमारी तैयारी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है। 

ये भी पढ़ें : बहू-बेटी सुरक्षित नहीं, बाबाजी से नहीं संभल रहा उत्तर प्रदेशः शिवपाल यादव

चिन्मयानंद को बचा रही सरकार
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार चिन्मयानंद को बचा रही है। आजम खां पर एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज कर दिए गए, वहीं छात्रा की शिकायत के बाद भी सरकार ने चिन्मयानंद पर कोई कार्रवाई नहीं की। जरा-जरा सी बात पर लोगों को पुलिस दस-दस दिन तक थाने में बिठाए रहती है, फिर भला इस मामले में आरोपियों को क्यों नहीं हिरासत में लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed