फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal singh yadav Slams yogi government on law and order situation in uttar pradesh

बहू-बेटी सुरक्षित नहीं, बाबाजी से नहीं संभल रहा उत्तर प्रदेशः शिवपाल यादव

Wed, 17 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shivpal singh yadav Slams yogi government on law and order situation in uttar pradesh
निजी कार्यक्रम में भाग लेने मैनपुरी पहुंचे शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
बाबाजी से उत्तर प्रदेश संभल नहीं रहा है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर फेल हो गया है। बहू-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। वह एक निजी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम शिवपाल सिंह यादव पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. रामकुमार यादव के आवास पर निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिक चिंता की बात तो यह है कि ये घटनाएं महिलाओं की तुलना में लड़कियों से ज्यादा हो रही हैं।
विज्ञापन

 
शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रसपा विधानसभा उपचुनावों में केवल उन्हीं सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी जहां से जीतने की संभावना होगी। कहा कि अभी वह देश भर में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed