फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal in mainpuri

शिवपाल ने क्यों कहा, प्रदेश सरकार किसानों की नहीं सुनती

Fri, 21 Feb 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
shivpal in mainpuri
21एमएनपी-37-बिछवां में एक निजी कार्यक्रम में बोलते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। भाजपा सरकारों के पास किसानों के लिए कोई लाभकारी योजना नहीं है। बेसहारा जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का पर्याप्त मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। यह बातें शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने निजी कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेेने पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रसपा ही गांव, गरीब और किसान की बात करती है। प्रसपा ने हमेशा किसान की बात कही है। किसान देश का अन्नदाता है। किसान की खुशहाली के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार काम नहीं कर रही है। किसानों को फसलों के लिए बिजली, पानी नहीं मिल रहा है। प्रदेश में अपराधी भय मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत करें। बूथ स्तर तक संगठन बनाया जाए। इस मौके पर अरविंद यादव, दिनेश यादव, विश्वेंद्र सिंह, दीपक, विक्की सिंह, संतोष मिश्रा, टिन्नी यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed