{"_id":"660c438d2e26ab879a0de8da","slug":"shivdutt-sagar-sangh-entered-the-city-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-115330-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिवदत्त सागर ससंघ का नगर प्रवेश हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिवदत्त सागर ससंघ का नगर प्रवेश हुआ
Tue, 02 Apr 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
शिवदत्त सागर ससंघ का नगर प्रवेश हुआ
मैनपुरी। वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर, हेमंत दत्त सागर व पदम दत्त सागर ससंघ का विहार डॉक्टर स्वाति जैन, श्रेयस जैन के साथ रूपपुरा से हुआ। नगला जुला रेलवे क्रॉसिंग पर सुनीत जैन, तरुण जैन, सागर जैन, संजय जैन गोल्डी, राकेश जैन, जयमाला जैन ने अगवानी कर नगर प्रवेश कराया।
शिवदत्त सागर महाराज ससंघ आदिनाथ दिगंबर जैन बडा मंदिर पहुंचे। अनंत कुमार जैन, विशाल जैन जोली, राहुल जैन, निशंका जैन,साधना जैन, शालु जैन, मीना जैन, विजय लक्ष्मी जैन, अर्चना जैन ने मुनि ससंघ का पाद प्रक्षालन किया। मुनि ससंघ की आहारचर्या अनंत कुमार जैन के आवास पर हुई।
महामंत्री विशाल जैन ने बताया कि तीन अप्रैल को श्री 1008 आदिनाथ भगवान की शोभायात्रा मुनि ससंघ के सानिध्य में निकलेगी। यह रथयात्रा करहल रोड बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई मंडी झम्मन लाल पर संपन्न होगी। सुबह आठ बजे मंगल प्रवचन, शाम तीन बजे धार्मिक कक्षाएं, शाम को गुरु भक्ति एवं आरती होगी।