फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivangi made a cooler from unused items, got first place

Agra News: शिवांगी ने अनुपयोगी वस्तुओं से बनाया कूलर, मिला पहला स्थान

Tue, 05 Nov 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Shivangi made a cooler from unused items, got first place
शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल के साथ मौजूद छात्र-छ
मैनपुरी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मंगलवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में बरनाहल के कंपोजिट विद्यालय कसौली की छात्रा शिवांगी ने प्रथम स्थान पाया। क्विज प्रतियोगिता में बेवर विकास खंड की टीम विजेता और मैनपुरी विकास खंड की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विज्ञान के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय कसौली बरनाहल की शिवांगी द्वारा तैयार किया गया स्वदेशी मिनी कूलर प्रथम स्थान के लिए चयनित किया गया। शिवांगी ने इस स्वदेशी मिनी कूलर में घर के अनुपयोगी सामान को लगाया। इसके साथ ही दूसरे स्थान के लिए आर्यन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुलखनपुर विकास खंड सुल्तानगंज द्वारा तैयार किए गए जीवन रक्षक पंखा को चयनित किया गया।
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए गुलशन कंपोजिट विद्यालय कसौली बरनाहल की सूक्ष्मदर्शी चयनित हुई। इसके साथ ही चौथा स्थान रौनक कंपोजिट विद्यालय नगला केहरी बेवर द्वारा कचरे से बिजली बनाने के मॉडल को चयनित किया गया। पांचवां स्थान तुन कुमार कंपोजिट विद्यालय नगला केहरी के मॉडल दिव्यांग बैशाखी को मिला। क्विज प्रतियोगिता में बेवर विकास खंड की टीम विजेता रही वहीं मैनपुरी विकास खंड की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा, बीएसए दीपिका गुप्ता, प्रगति वर्मा प्रवक्ता रसायन विज्ञान पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज घिरोर, राजीव कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजकीय इंटर कॉलेज रठेरा, रंजना शुक्ला जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जीतपाल सिंह प्रवक्ता रसायन विज्ञान डायट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुखेंद्र प्रताप सिंह, अनुभव सिंह, रावेंद्र शर्मा के साथ सभी खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed