फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivaji Jayanti celebrations begin at Agra Fort Maharashtra CM Eknath Shinde arrives in agra

Shivaji Jayanti 2023: आगरा किले में पहली बार शिवाजी शौर्य गाथा की गूंज, महाराष्ट्र के सीएम शिंदे भी पहुंचे

Sun, 19 Feb 2023 08:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 08:54 PM IST
सार

आगरा किले के दीवाने आम में शिवजन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। शिवाजी के जीवन को नाट्य महाराष्ट्रीयन संस्कृति के माध्यम से जीवंत किया गया।

विज्ञापन
Shivaji Jayanti celebrations begin at Agra Fort Maharashtra CM Eknath Shinde arrives in agra
Shivaji Maharaj Jayanti 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti:   तुरही की गगन भेदी आवाज, गूंजते ढोल-नगाड़े। सिर पर भगवा साफा बांधे लोग। जय भवानी, जय शिवाजी के जयघोष। यह नजारा था आगरा किले के दीवान-ए-आम में, जहां रविवार को शिवाजी की 393वीं जयंती पर शिव जन्मोत्सव समारोह हुआ। इसमें औरंगजेब के दरबार में शिवाजी संवाद का नाट्य मंचन हुआ तो छत्रपति की ललकार से किला गूंज उठा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र से आए 70 से अधिक कलाकारों ने शिवाजी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं और आगरा यात्रा का नाट्य मंचन किया। इसमें औरंगजेब के दरबार में शिवाजी की ललकार दिखाई। उनके साहस और स्वाभिमान का जीवंत चित्रण किया। औरंगजेब की ओर से शिवाजी को फिदाई हुसैन की हवेली में नजरबंद करने और वहां से उनके बच निकलने की ऐतिहासिक घटना को नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

इससे पहले शिवाजी जयंती पर महाराष्ट्र का लोक नृत्य पोवाड़ा की प्रस्तुति हुई। शिवाजी जन्म पर उन्हें झूला झुलाते हुए पालना गीत गाए गए। फिर इंडिया गॉट टैलेंट के रेत कलाकार सर्वम पटेल ने रेत से पहले भारत माता और फिर उसे निहारते शिवाजी का चित्र बनाया, जिसे देख लोग दंग रह गए। डेढ़ घंटे तक दीवान-ए-आम में गीत, संगीत और छत्रपति शिवाजी के शौर्य और पराक्रम की गाथाएं गीत-संगीत के साथ गूंजती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन



किले में आए मेहमान मंत्रमुग्ध से प्रस्तुतियों पर जय शिवाजी के उद्घोष करते नजर आए। अजिंक्य देवगिरी प्रतिज्ञान अध्यक्ष विनोद पाटिल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहेब दानवे, महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, औरंगाबाद संरक्षक संदीपनराव, संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार आदि मौजूद रहे।

म्यूजियम के लिए भेंट की प्रतिमा

यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को विनोद पाटिल ने शिवाजी की 13 फुट ऊंची प्रतिमा म्यूजियम में लगाने के लिए भेंट की। शिल्पग्राम के पास बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर मुख्यमंत्री छत्रपति म्यूजियम रख चुके हैं। इस म्यूजियम का निर्माण सीएम की घोषणा के बाद भी अधूरा पड़ा है।

वर्चुअल शामिल हुए सीएम योगी

शिवाजी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल रूप से शामिल हुए। लखनऊ से उन्होंने वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि भारत के अंदर गुलामी के कालखंड में हिंदवी स्वराज्य की स्थापना शिवाजी ने की। उन्होंने अनेक युद्ध लड़े। किले जीते। मुगल आक्रांताओं के विरुद्ध स्वराज्य व संस्कृति की रक्षा की। महाराष्ट्र राज्य के साथ यूपी में इस तरह के आयोजन से राष्ट्रीय एकता व अखंडता मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed