फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivaji 394th birth anniversary Diwan-e-Aam which had cracks drums will resound there again Maharashtra CM

शिवाजी की 394वीं जयंती: जिस दीवान-ए-आम में आई दरारें... फिर वहीं गूंजेंगे नगाड़े; महाराष्ट्र के सीएम भी आ रहे

Mon, 19 Feb 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 09:08 AM IST
सार

छत्रपति शिवाजी की 394वीं जयंती पर आज आगरा किले में गीत-संगीत, लेजर शो और अन्य कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में महाराष्ट्र के सीएम भी शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Shivaji 394th birth anniversary Diwan-e-Aam which had cracks drums will resound there again Maharashtra CM
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा किला के जिस दीवान-ए-आम में जी-20 सम्मेलन के दौरान आयोजन के बाद दरारें आ गई थीं, वहां इस बार भी शिवाजी जयंती पर नगाड़े गूंजेंगे। सोमवार को यहां गीत-संगीत, लेजर शो और अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं दूसरी ओर एक साल बाद भी दरारें नहीं भर सकी हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत जारी है।
विज्ञापन


आगरा किला विश्वदाय स्मारक है। राष्ट्रीय महत्व के इस संरक्षित स्मारक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महाराष्ट्र की संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान को शिवाजी जयंती समारोह आयोजित करने की अनुमति दी है। 9 से 11 फरवरी 2023 तक आगरा में जी-20 सम्मेलन के दौरान किला के दीवान-ए-आम में सांस्कृतिक समारोह हुआ था। उसके बाद शिवाजी जयंती पर लाइट एंड साउंड शो हुआ। तब कहा गया था कि तेज आवाज की धमक से दीवान-ए-आम में दरारें आईं। जिनकी मरम्मत पर एएसआई ने लाखों रुपये का प्रस्ताव बनाया। मरम्मत कार्य अभी पूर्ण नहीं हो सका है। इस बीच आयोजन की अनुमति से विश्वदाय स्मारक की संरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक! परीक्षा निरस्त कराने के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र; FIR कराई जाए
विज्ञापन
विज्ञापन



800 लोगों की अनुमति
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि 40 डेसिबल से कम साउंड व 800 सदस्य व अन्य शर्तों के तहत अनुमति दी गई है। अनुमति की शर्तों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। पूर्व में आई दरारों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

लेजर शो में शामिल होंगे एक हजार लोग 
शिवाजी की 394वीं जयंती के बारे में रविवार को अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया कि आगरा किले के दीवान-ए-आम में सांस्कृतिक समारोह होगा। लेजर शो में करीब एक हजार लोग शामिल होंगे। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस होंगे। शाम 7 से रात 9:30 बजे तक समारोह होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रियों को भी आमंत्रणपत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed