फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shiv -vivah ki kahani

सारस्वत एन्क्लेव स्थित मंदिर में हुआ शिव विवाह कार्यक्रम

Sat, 20 Mar 2021 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
shiv -vivah ki kahani
टूंडला के शिवमंदिर में शिवविवाह के दौरान महिला मंडल - फोटो : TUNDLA
टूंडला। भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या फिर सच्चे प्रेम की प्राप्ति करना चाहते हैं, उन्हें शिव-पार्वती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। यह बात कथा वाचक अंबरीश कुलश्रेष्ठ ने सारस्वत एन्क्लेव स्थित मंदिर में शिव-पार्वती के विवाह अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे इष्टदेवों से ओतप्रोत कार्यक्रम हमें हमारी धार्मिकता से अवगत कराते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन को तृप्ति मिलती है। माता पार्वती भगवान शिव से विवाह करने की इच्छुक थीं। सभी देवता गण भी इसी मत के थे कि राजकन्या पार्वती का विवाह शिव से हो। शिव को अपना वर बनाने के लिए माता पार्वती ने बहुत कठोर तपस्या शुरू कर दी। उनकी तपस्या के चलते भोलेनाथ पिघल गए और उनसे विवाह करने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

भगवान शिव ने अपनी बारात में डाकिनियां, भूत-प्रेत और चुड़ैलों को साथ ले जाने का निर्णय किया। जब ये अनोखी बारात पार्वती के द्वार पहुंची, सभी देवता हैरान रह गए। वहां खड़ीं महिलाएं भी डर कर भाग गईं। भगवान शिव को इस विचित्र रूप में पार्वती की मां स्वीकार नहीं कर पाईं और उन्होंने अपनी बेटी का हाथ देने से मना कर दिया। जब भगवान शिव दिव्य रूप में पहुंचे तो पार्वती की मां ने उन्हें तुरंत स्वीकार कर लिया और ब्रह्मा जी की उपस्थिति में विवाह समारोह शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता पार्वती और भोलेबाबा ने एक दूसरे को वर माला पहनाई और तब उनका विवाह संपन्न हुआ। कथा में विनती सारस्वत, नीता श्रोत्रिया, रेखा उपाध्याय, अनीता चौधरी, रागिनी गौतम, ललिता शर्मा, पूजा शर्मा, सपना श्रोतिया, संध्या तिवारी, मंजू शर्मा, ऊषा गुप्ता, मंजू चौहान, गायत्री उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed