फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shiv temple and Dharamshala demolished with bulldozer, anger among villagers

Agra News: शिव मंदिर व धर्मशाला को बुल्डोजर से किया ध्वस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Sun, 10 Nov 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shiv temple and Dharamshala demolished with bulldozer, anger among villagers
अमांपुर। पूरनपुर गांव के निकट अमांपुर मार्ग स्थित शिव मंदिर और धर्मशाला को दबंगों ने रविवार को जेसीबी से तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस व पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में अमांपुर मार्ग स्थित मां गायत्री कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित शिव मंदिर व धर्मशाला स्थापित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मानवेंद्र व उसके चार अन्य साथी जेसीबी से मंदिर व मंदिर की धर्मशाला को तुड़वा रहे थे। जब ग्रामीण अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, भानुप्रताप सिंह, खूब सिंह आदि ने यह देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर मानवेंद्र ने अपनी कार से ग्रामीणों को कुचलने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गांव अल्लीपुर व पूरनपुर के ग्रामीण काफी संख्या में मंदिर पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मानवेंद्र अपनी कार वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की संख्या को देखते हुए पीएसी भी बुलवाई गई। पुलिस ने शिकायत पर जेसीबी को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने इस मामले में पुलिस को मानवेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है।


मंदिर तोड़े जाने की ग्रामीणों ने जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed