{"_id":"5f3bbde08ebc3e411c5559f5","slug":"shikshamitra-mainpuri-news-agr4552272171","type":"story","status":"publish","title_hn":"1123 शिक्षकों ने नहीं लिया प्रशिक्षण, बीएसए ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1123 शिक्षकों ने नहीं लिया प्रशिक्षण, बीएसए ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ शिक्षक प्रशिक्षण में लापरवाही बरत रहे हैं। दो चरण के प्रशिक्षण के बाद भी जिले के 1123 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने अभी तक प्रशिक्षण नहीं लिया है।
कोरोना महामारी के बीच परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग ने इसके लिए एक लिंक जारी किया लेकिन जिले के शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक इस कार्य में लापरवाही कर रहे हैं। इस पर बीएसए ने चेतावनी जारी की है। जिले के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत 1123 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रशिक्षण में वे अवश्य भाग लें। लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभागीय प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूची में जिन लोगों के नाम शामिल हैं वे निश्चित समय में प्रशिक्षण लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह बीएसए