{"_id":"5d64d8f68ebc3e0136629339","slug":"shikohabad-bjp-mla-audio-goes-viral-on-social-media-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी के चालक को धमकाया, उसने दिया यह जवाब, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी के चालक को धमकाया, उसने दिया यह जवाब, ऑडियो वायरल
Tue, 27 Aug 2019 01:51 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद के भाजपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विधयाक खनिज अधिकारी की गाड़ी के चालक को धमका रहे हैं। विधायक का कहना है कि यह ऑडियो उन्होंने खुद वायरल किया है।
ऑडियो में विधायक मुकेश वर्मा खनिज अधिकारी अजीत कुमार की गाड़ी के चालक दीपक को धमका रहे हैं तो चालक भी विधायक से वैसे ही अंदाज में बात कर रहा है। कोई गाड़ी छुड़वाने को विधायक ने चालक दीपक को फोन किया था।
विधायक पूछते हैं कि शंकरपुर पर किसी की गाड़ी को क्यों पकड़वाया है। उस गाड़ी को छुड़वा दें। चालक कहता है कि गाड़ी तो जुर्माना भरने के बाद ही छूट सकती है। उसने किसी गाड़ी को नहीं पकड़वाया। जहां साहब कहते हैं, वहीं गाड़ी लेकर जाता है।

विधायक को चालक ने दिया यह जवाब
इस पर विधायक यह कहते हुए फोन काट देते हैं कि तेरा जुर्माना तो मैं भरवाऊंगा। चालक जवाब देता है कि मेरा जुर्माना तुम भरोगे तो ठीक है भर दियो दादा...। खनिज अधिकारी का कहना है कि विधायक ने मेरे चालक को धमकाया है।
विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि यह ऑडियो उन्होंने खुद वायरल किया है। खनिज अधिकारी अपने चालक से वसूली करा रहे हैं। जिन लोगों के घर के बाहर ट्रैक्टर खड़े होते हैं, उन्हें जब्त कर लिया जाता है फिर पैसे मांगे जाते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के एक किसान का ट्रैक्टर खनिज अधिकारी के चालक ने पकड़वा दिया। उसे छोड़ने के नाम पर 20 हजार मांगे जा रहे थे। तब चालक को फोन किया था। डीएम से मांग की है कि खनिज अधिकारी के कार्यों की जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्त ने बताया कि विधायक का ऑडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। विधायक ने खनिज विभाग के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत भी उसने नहीं की है।