{"_id":"5a9a8c7d4f1c1b410b8bbd0d","slug":"shia-personal-law-board-said-mosque-built-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के बयान से शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का किनारा, कहा अयोध्या में बने मस्जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के बयान से शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का किनारा, कहा अयोध्या में बने मस्जिद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता यासूब अब्बास
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मसले पर जो रुख ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का है। वही शिया पर्सनल लॉ का भी है। यही रूख शिया समुदाय का भी है।
शिया समुदाय कल भी मस्जिद बनने के हक में था। आज भी है। इसी स्टैंड पर आगे भी खड़ा रहेगा। वह शनिवार को आगरा के भगवान टाकीज के पास शहीद-ए-सालिस की मजार पर मजलिस में शिरकत करने के लिए आए थे।
उन्होंने कहा कि मस्जिद की जगह पर सिर्फ और सिर्फ मस्जिद ही बनना चाहिए। कहा यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट जो फैसला होगा ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड और शिया समुदाय उसका सिर झुकाकर स्वागत करेगा।

वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
उन्होंने यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान से शिया समुदाय का कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि वसीम रिजवी यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं और ये सरकारी संस्था है।
वसीम रिजवी की आवाज सरकार की आवाज है। इससे शिया समुदाय का कोई सरोकार नहीं है। यदि कोई मस्जिद को शिफ्ट करने की बात कहता तो शिया और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से उसका कोई ताल्लुक नहीं है।
वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने हज सब्सिडी खत्म कर दी। शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ईरान और ईराक जियारत करने जाने वाले जायरीन को भी सब्सिडी देने के हक में है।