फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shia and Sunni clerics condemned the attack on Iran.

Agra News: शिया और सुन्नी उलेमाओं ने की ईरान पर हमले की निंदा

Tue, 03 Mar 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shia and Sunni clerics condemned the attack on Iran.
आगरा। ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले की विभिन्न संगठनों ने कड़ी निंदा की है। हमले में ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई सहित अन्य की मौत पर सोमवार को मजलिस का आयोजन किया। इसमें घटना पर रोष व्यक्त किया गया। इसे मानवता के प्रति किया गया अपराध करार दिया
विज्ञापन

अंजुमन ए पंजतनी शाहगंज ने सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें शिया और सुन्नी उलेमाओं ने शिरकत की। इसकी शुरुआत नायब शहर क़ाज़ी मौलाना उज़ैर आलम ने की। वक्ताओं ने अमेरिका व इस्राइल के कृत्य की निंदा की। कहा कि ख़ामेनेई न सिर्फ विश्व के शिया समुदाय के बल्कि समस्त मुस्लिम समुदाय के रहनुमा थे। अधिवक्ता अमीर अहमद मौलाना शहज़ाद बिलग्रामी इमाम ए जुमा आगरा, डा. एमएच जाफ़री, मौलाना मोहम्मद हैदर ज़ैदी, ताहिर जैदी, समी आग़ाई इरफ़ान सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहगंज में मस्जिद वक्फ मीर नियाज अली में सोमवार शाम को नमाज़ के बाद मजलिस का आयोजन किया गया। इसको इमाम-ए-जुमा मौलाना शहजाद हुसैन बिलग्रामी साहब ने खिताब किया। मजलिस में नाज़िर नकवी, अली मंजर जाफरी, सलीम रिज़वी, ताहिर जैदी, गौहर जाफ़री, फैज़ी रिज़वी, राजू रिजवी, अमफ रिजवी, सकलेन हैदर आदि रहे। वहीं कलक्ट्रेट रोड स्थित मुख्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने बैठक की। इसमें खामेनेई के लिये दुआ ए मग़फ़िरत की। बैठक में नदीम नूर, एमए काज़मी, परवेज़ ख़ान, इमरान हाशमी, नदीम ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed